• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Corona Virus Second Strain in UP: उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 208 की मौत, 35614 नए संक्रमित; संख्या में कमी

  • April 25, 2021
Corona Virus Second Strain in UP: उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 208 की मौत, 35614 नए संक्रमित; संख्या में कमी
Corona Virus in UP
  • Corona Virus Second Strain in UP उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 208 लोगों की मौत हो गई है यह संख्या शनिवार की 223 से कम है। प्रदेश में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 11165 हो गई है कल तक यह 10959 थी।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के शुक्रवार रात आठ बजे से कोरोना कर्फ्यू का थोड़ा असर दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे की जो जांच रिपोर्ट आई है उसमें नए संक्रमितों के साथ मृतकों की संख्या में भी कमी आ रही है।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 208 लोगों की मौत हो गई है, यह संख्या शनिवार की 223 से कम है। प्रदेश में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 11165 हो गई है, कल तक यह 10959 थी। प्रदेश में आज सर्वाधिक 19 मौत कानपुर में हुई है। इसके अलावा वाराणसी में 15, लखनऊ में 14, गौतमबुद्धनगर में 11 और प्रयागराज व गाजियाबाद में दस-दस लोगों ने इसके कहर से दम तोड़ा है।

इसके साथ ही बीते 24 घंटे में जो जांच रिपोर्ट आई है, उसमें भी नए संक्रमितों की संख्या कल से कम हो गई है। अब उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के नए मामलों की रफ्तार कुछ कम होती सी नजर नहीं आ रही है। सूबे में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35,614 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को यह आंकड़ा 38055 था। वहीं 24 घंटे में 25,633 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। कल 23,231 लोग डिस्चार्ज हुए थे। अब तक प्रदेश में इसके कहर से उबरने वालों की संख्या 7.77 लाख के पार हो गई है।

लखनऊ में सर्वाधिक संक्रमित: प्रदेश में बीते 24 घंटे में लखनऊ में सर्वाधिक 5187 नए संक्रमित मिले हैं। यहां पर एक्टिव केस 52028 है। इसके कहर से लखनऊ से बीते 24 घंटे में 6247 लोग ठीक भी हुए हैं। लखनऊ के बाद कानपुर में 2153, वाराणसी में 2057, प्रयागराज में 1395, गौतमबुद्धनगर में 1310, बरेली में 1084, झांसी में 1021, लखीमपुर खीरी में 805, गाजियाबाद में 714, मुजफ्फरनगर में 660, गाजीपुर में 620,  मुरादाबाद में 607, जौनपुर में 569, सुल्तानपुर में 568, शाहजहांपुर में 566,सहारनपुर में 558 और बिजनौर में 537 नए संक्रमित केस मिले हैं।

कल से आज केस कम: अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कहा कि कल से प्रदेश में आज करीब 2,500 मामले कम आए हैं और टेस्ट की संख्या भी बढ़ी है। प्रदेश में अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,97,616 है। अब तक कुल 11,165 लोगों की मृत्यु हुई है। कल तक यह संख्या 10959 थी। प्रदेश में 2,29,578 सैंपल की जांच की गई।

वैक्सीनेशन भी जारी : अब तक 97,79,846 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। इसके साथ ही इनमें से 19,97,363 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है। अब तो सूबे में रेमडेसिविर इंजेक्शन भी हमें पर्याप्त मात्रा में मिलने लगी है।

कोरोना हारेगा, देश जीतेगा: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहर कुछ कम होने पर कहा कि कोरोना के विरुद्ध इस युद्ध में हम तेजी से विजय की तरफ बढ़ रहे हैं। कोरोना हारेगा, देश जीतेग।

मास्क तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग जरूरी: अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि अगर आप बाहर न निकलें, भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं। मास्क लगाने और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें तो केस कम होंगे। यूपी में कोरोना जांच के लिए निर्धारित से ज्यादा शुल्क लेने की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में टेस्टिंग के लिए जो दर निर्धारित है, उससे अधिक कोई फीस लेता है तो ये एपेडेमिक एक्ट के तहत आएगा।

 


Post navigation

Prev
Next
24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

  • March 28, 2026
संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’

संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’

  • March 27, 2026
केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें

केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें

  • March 27, 2026
प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा

  • March 27, 2026
अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’

  • March 27, 2026
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

  • March 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • आज से शुरू IPL 2026, पहले ही मैच में इतिहास रचेंगे ईशान किशन; RCB और SRH होंगी आमने-सामने March 28, 2026
  • सहारनपुर में अंडर-16 व अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल 29 मार्च को March 28, 2026
  • नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली गिरफ्तार, Gen Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों के मामले में हुई कार्रवाई March 28, 2026
  • ‘अब वर्ण व्यवस्था से तय किया…’, कन्नौज में DM द्वारा मंत्री की अनदेखी मामले पर गरजे चंद्रशेखर आजाद March 28, 2026
  • सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम? March 28, 2026
  • सऊदी अरब में सैन्य ठिकाने पर ईरान का बड़ा हमला, 10 अमेरिकी सैनिक घायल; कई विमान क्षतिग्रस्त March 28, 2026
  • 24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद March 28, 2026
  • नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया March 27, 2026
  • निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण March 27, 2026
  • Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप March 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez