कोरोना वायरस LIVE अपडेट्सः डॉक्टरों पर हमला किया तो 5 साल तक जेल, 5 लाख जुर्माना

दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से अब भी हाहाकार मचा हुआ है। भारत में भी केस लगातार बढ़ रहे हैं। इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के करीब है। वहीं अब तक 640 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इलाज के बाद 3869 लोग ठीक भी हो गए हैं। अपडेट्स के लिए जुड़े रहें….

मोदी सरकार ने पहले ही स्वास्थ्य कर्मियों के 50 लाख के इंश्योरेंस का फैसला किया था। देश में कोई भी कोविड अस्पताल नहीं था और अब 723 नए कोविड अस्पताल हैंः प्रकाश जावड़ेकर

अगर कोई व्यक्ति संपत्ति या डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी के वाहन का नुकसान करता है तो कीमत की दोगुनी राशि वसूली जाएगीः प्रकाश जावड़ेकर

राष्ट्रीय महामारी कानून के तहत (बदलाव करके) अध्यादेश लागू किया जाएगा जिसके तहत डॉक्टरों पर हमला गैरजमानती अपराध होगा। 30 दिन में जांच पूरी होगी। एक साल में फैसला आ जाएगा और कड़ी सजा यानी 3 महीने से 5 साल कैद की सजा हो सकती है। 50 हजार से 2 लाख तक जुर्माना देना पड़ सकता है।

मुंबई के भाटिया अस्पताल में एक डॉक्टर समेत 6 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं उनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में आज कोरोना के 133 नए मामले मिले हैं। राज्य में कुल संख्या 1868 हो गई है। अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और 328 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है।

बिहार में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले। पांच और लोगों को पॉजिटिव पाया गया। इसका साथ ही राज्य में कुल संख्या 136 हो गई है।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में कोरोना का डबलिंग रेट 14 दिन है जबकि देश में 7.5 है। रिकवरी रेट 57 फीसदी है जबकि देश में 16 प्रतिशत ही है।

असम के मंत्री ने कहा कि पिछले सात दिनों में राज्य में कोरोना का कोई मामला नहीं आया है।

गुरुग्राम के डीएम ने बताया कि मानेसर में मारुति सुजुकी का प्लांट मेंटिनेंस के काम के लिए खोल दिया गया है। अभी प्रोडक्शन शुरू नहीं होगा।

बताया जा रहा है कि इन संक्रमित पुलिसवालों में से 12 वरिष्ठ अधिकारी हैं।

महाराष्ट्र में 64 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसमें से 34 मुंबई से हैं।

पंजाब सरकार ने कहा है कि जो लोग खुद से प्राइवेट अस्पताल में कोविड का इलाज कराने जाएंगे उन्हें खुद ही खर्च वहन करना होगा। हालांकि अस्पताल एनसीआर दिल्ली के रेट से ज्यादा नहीं ले सकेंगे।


विडियों समाचार