shobhit University Gangoh
 

कोरोना की वैक्सीन आज! इस ट्वीट ने पूरी दुनिया में जगा दी उम्मीद

कोरोना की वैक्सीन आज! इस ट्वीट ने पूरी दुनिया में जगा दी उम्मीद

नई दिल्ली : कोरोना वायरस एक ऐसी महामारी है जिसने एक या दो देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। कई देशों के वैज्ञानिक इस आतंक का जल्द से जल्द खात्मा करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। विश्व भर में कोरोना की वैक्‍सीन को लेकर मची होड़ के बीच एक ऐसा ट्वीट वायरल हो गया जिसनेे तहलका मचा दिया।

दरअसल पत्रिका ‘द लैंसेट’ के संपादक रिचर्ड होर्टन ने ट्वीट किया, ‘कल। वैक्सीन। बस कह रहा हूं। उनके इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया। देखते ही देखते यह पूरी दुनिया में वायरल हो गया। लोगों में वैक्सीन को लेकर एक नई उम्मीद जाग गई।

बता दें कि दुनियाभर में करीब 150 कोरोना वायरस वैक्‍सीन पर काम हो रहा है। इनमें से 23 वैक्‍सीन का इंसानों पर परीक्षण शुरू हो गया है। इनमें से भी 3 वैक्‍सीन अपने अंतिम चरण यानि फेज 3 में हैं। इसमें दो कंपनियां चीन की हैं और तीसरी ऑक्‍सफर्ड यूनिवर्सिटी की है।

Jamia Tibbia