• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

12 से 18 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन ‘कोर्बेवैक्स’, SEC ने की सिफारिश

  • February 15, 2022
12 से 18 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन ‘कोर्बेवैक्स’, SEC ने की सिफारिश
  • कोरोना वैक्सीन कोर्बेवैक्स मांसपेशियों में लगाया जाता है। यह दो डोज की वैक्सीन है जिसे 28 दिनों के अंतराल पर लेनी होगी। 15-18 आयु वर्ग के 1.5 करोड़ किशोरों का पूर्ण टीकाकरण हुआ। 15-18 आयु वर्ग के 1.5 करोड़ किशोरों का पूर्ण टीकाकरण हुआ।

नई दिल्ली। भारत के केंद्रीय दवा प्राधिकरण (Drugs Controller General of India, DCGI) की विशेषज्ञ समिति (SEC) ने सोमवार को 12 से 18 साल के बच्चों के लिए कुछ शर्तों के साथ बायोलाजिकल ई के कोरोना टीके ‘कोर्बेवैक्स’ का आपात इस्तेमाल करने की मंजूरी देने की सिफारिश की। सूत्रों ने बताया कि ‘केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोरोना पर विषय विशेषज्ञ समिति ने बायोलाजिकल ई के आवेदन पर विचार विमर्श किया और कुछ शर्तों के साथ मंजूरी देने की सिफारिश की। इस सिफारिश को अंतिम मंजूरी के लिए डीसीजीआइ को भेजा गया है।

दो डोज वाली इस वैक्सीन के लिए 28 दिनों का अंतराल है जरूरी 

सूत्रों ने बताया कि सरकार ने अबतक 15 साल से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण करने पर फैसला नहीं लिया है। भारत के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआइ) ने पहले ही वयस्कों के लिए कोर्बेवैक्स के आपात आधार पर इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। हालांकि अभी इसे टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं किया गया है। यह टीका मांसपेशियों में लगाया जाता है। यह दो डोज की वैक्सीन है जिसे 28 दिनों के अंतराल पर लेनी होगी। 15-18 आयु वर्ग के 1.5 करोड़ किशोरों का पूर्ण टीकाकरण हुआ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 1.5 करोड़ से अधिक किशोरों का कोरोना वायरस के विरुद्ध पूर्ण टीकाकरण हो गया है। मांडविया ने ट्वीट किया,’युवा भारत पूरे जोश से इस महामारी का मुकाबला कर रहा है। 15 से 18 साल तक के आयुवर्ग के डेढ़ करोड़ से अधिक किशोरों का अब पूर्ण टीकाकरण हो गया है।’ बता दें कि  इस आयुवर्ग की अनुमानित आबादी 7.4 करोड़ है। इनमें से 70 प्रतिशत को पहली डोज लगा दी गई है।

क्रिया मेडिकल को मिला आरटी-पीसीआर किट बनाने का लाइसेंस

चिकित्सा उपकरण बनाने वाली कंपनी क्रिया मेडिकल टेक्नोलाजी ने सोमवार को कहा कि डीसीजीआइ से उसे आरटी-पीसीआर किट बनाने का लाइसेंस मिल गया है। इस किट से ओमिक्रोन और उसके उप वैरिएंट का 45 मिनट में पता लगाया जा सकता है। कंपनी ने कहा कि इस किट की कीमत कर छोड़कर 150 रुपये है जो बहुत ही किफायती है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

  • March 14, 2026
कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

  • March 14, 2026
‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

  • March 14, 2026
यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

  • March 14, 2026
LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद

LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद

  • March 14, 2026
सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन

सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन

  • March 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार March 14, 2026
  • कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात! March 14, 2026
  • ‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश March 14, 2026
  • यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश March 14, 2026
  • Moga रैली से पहले Amit Shah का वार, बोले- Punjab में चल रही रिमोट कंट्रोल वाली AAP सरकार March 14, 2026
  • LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद March 14, 2026
  • राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- ‘बयान देने से पहले…’ March 14, 2026
  • यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, 15 लाख 75 हजार 760 कैंडिडेट शामिल March 14, 2026
  • ‘हकीकत आप छिपा नहीं सकते…लोगों की शादियां रुक रही हैं’, LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव March 14, 2026
  • सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन March 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez