Corona Statewise List Live updates: पहली बार एक दिन में 396 मौतें, अब चौथे नंबर पर भारत, देखिए राज्यों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली
कोरोना ने देश में नया डरावना रेकॉर्ड बना दिया है। शुक्रवार सुबह के आंकड़ों के मुताबिक पहली बार 1 दिन में 396 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही 24 घंटे के अंतराल में संक्रमितों की संख्या में 10956 का रेकॉर्ड उछाल भी आया है। देशभर में कोरोना वायरस (corona in india) संक्रमण के अब कुल केस बढ़कर 2 लाख 97 हजार से भी ज्यादा हो गए हैं। भारत इसके साथ ही दुनिया में कोरोना की टेबल में चौथे नंबर पर आ गया है। राहत की बात यह है कि 147195 लोग अबतक कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 141842 कोरोना केस ऐक्टिव हैं। इस राज्य में कितना संक्रमण (corona statewise list india) फैला है यहां नीचे लिस्ट देखिए।
टॉप कॉमेंट
Tali thali wale dhongi Feku baba kaha chup gaye??? Lagta hai nayi kahani bana rahe hai mandbhakto ke liye
Rajiv
सभी कॉमेंट्स देखैं
अपना कॉमेंट लिखें
राज्य | पॉजिटिव केस (विदेशी नागरिक समेत) | ठीक | मौत | |
1. | अंडमान निकोबार | 38 | 33 | 0 |
2. | आंध्र प्रदेश | 5,429 | 3048 | 80 |
3. | अरुणाचल प्रदेश | 61 | 4 | 0 |
4. | असम | 3,319 | 1,432 | 6 |
5. | बिहार | 5,983 | 3,266 | 36 |
6. | चंडीगढ़ | 332 | 286 | 5 |
7. | छत्तीसगढ़ | 1,398 | 447 | 6 |
8. | दादरा एवं नगर हवेली | 30 | 2 | 0 |
9. | दमन एवं दीव | 2 | 0 | 0 |
10. | दिल्ली | 34,687 | 12,731 | 1085 |
11. | गोवा | 417 | 67 | 0 |
12. | गुजरात | 22,032 | 15,101 | 1,385 |
13. | हरियाणा | 5,968 | 2,260 | 64 |
14. | हिमाचल प्रदेश | 470 | 280 | 6 |
15. | जम्मू-कश्मीर | 4,574 | 1,820 | 52 |
16. | झारखंड | 1,599 | 630 | 8 |
17. | कर्नाटक | 6,245 | 2,977 | 72 |
18. | केरल | 2,244 | 968 | 18 |
19. | लद्दाख | 135 | 54 | 1 |
20. | मध्य प्रदेश | 10,241 | 7,042 | 431 |
21. | महाराष्ट्र | 97648 | 46,078 | 3,590 |
22. | मणिपुर | 366 | 73 | 0 |
23. | मेघालय | 44 | 18 | 1 |
24. | मिजोरम | 102 | 1 | 0 |
25. | नगालैंड | 128 | 22 | 0 |
26. | ओडिशा | 3,386 | 2,354 | 9 |
27. | पुदुचेरी | 157 | 67 | 2 |
28. | पंजाब | 2,887 | 2,259 | 59 |
29. | राजस्थान | 11,838 | 8,775 | 265 |
30. | सिक्किम | 14 | 2 | 0 |
31. | तमिलनाडु | 38,716 | 20,705 | 349 |
32. | तेलंगाना | 4,320 | 1993 | 165 |
33. | त्रिपुरा | 913 | 278 | 1 |
34. | उत्तराखंड | 1,643 | 842 | 15 |
35. | उत्तर प्रदेश | 12,088 | 7,292 | 345 |
36. | पश्चिम बंगाल | 9,768 | 3,988 | 442 |
कुल कोविड-19 मरीजों की स्थिति | 297535* | 147195 | 8498 |
बीपी, पैरालिसिस, दो बार ऐंजियोप्लास्टी भी पर….
-
गाजियाबाद (Ghaziabad) की रहने वाली 76 साल की नाजुक जहां की 2 बार उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। सिर में क्लॉट बनने से पैरालिसिस अटैक भी पड़ चुका है। ब्लडप्रेशर की मरीज हैं। उन्हें कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद 29 मई को कंबाइंड अस्पताल ले जाया गया। नाजुकजहां ने हिम्मत नहीं हारी। दिनचर्या पहले जैसी रखी। अस्पताल का खाना खाया। डॉक्टरों की सलाह मानी और महज 12 दिन में कोरोना को हरा दिया। इन 12 दिनों में खुद को व्यस्त रखा। वॉर्ड में भर्ती दूसरे मरीजों को भी हौसला दिया।
-
74 साल के वडोदरा निवासी युसुफ होटवाला को कोरोना हुआ तो घरवाले घबरा गए। पहले से ही कैंसर से पीड़ित युसुफ को लेकर घरवालों की फिक्र तेज हो गए। लेकिन उन्हें जब पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं तो वह बोले, ‘कैंसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाया तो कोरोना क्या चीज है?’ उनकी इसी सोच ने कोरोना को हराने में उनकी मदद की। मात्र एक हफ्ते के अंदर वह ठीक होकर घर लौट आए।
-
‘आई एम हेल्थी, आई एम हैपी… गोइंग होम विथ हैपी-हैपी!’ एक महीने कोरोना की चपेट में रहने के बाद जब 82 साल के राजेंद्र नारायण मल्होत्रा अस्पताल से घर लौटे तो यह बात कही। नई दिल्ली के मंडोली जेल में बने क्वारंटीन सेंटर में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रखा गया। अपनी पॉजिटिव इच्छाशक्ति के बल पर उन्होंने कोरोना का मात दी और आज पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।
-
गुजरात के अहमदाबाद निवासी 95 साल के विष्णु पांड्या ने मात्र 6 दिन में ही कोरोना को हरा दिया। उन्हें सीओपीडी और यूरिनैरी समस्या पहले से थी। उनका सात साल पहले उनका ऑपरेशन भी हुआ था तमाम बीमारियों के बावजूद वह कोरोना से जंग जीत गए। वह अस्पताल आए तो उनका ऑक्सिजन लेवल बहुत ज्यादा डाउन था लेकिन अगले ही दिन से उनकी हालत सुधरने लगी। वह जितने दिन अस्पताल में रहे हंसते- मुस्कुराते रहे और पूरा समय धार्मिक बातें करते रहे।
-
85 साल की बुजुर्ग जो चलने में असमर्थ थीं उन्हें चार लोग कुर्सी में उठाकर मोहल्ले के अंदर पहुंचे तो पूरा मोहल्ला तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज पड़ा। हर कोई खुश था और बुजुर्ग का स्वागत करने में लगा था। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की रहने वाली 85 साल की बिलकिस बानों कोरोना वायरस को हराकर जब घर पहुंची थीं तो उनके इलाके का ऐसा ही दृश्य था। हर कोई हैरान था कि तमाम बीमारियां होने के बावजूद बिलकिस कोरोना से ठीक होकर घर आ गईं।
-
94 साल की बुजुर्ग महिला ने Covid-19 को हराया तो डॉक्टरों ने उन्हें तालियां बजाकर विदाई दी। महाराष्ट्र के सांगली की रहने वाली दादी को कोरोना वायरस होने के बाद दो हफ्ते तक अस्पताल में भर्ती रखा गया। उन्हें जब पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं तो वह न तो डरीं न ही हारीं। उन्होंने डॉक्टरों की हर बात मानीं और अस्पताल में रहने के दौरान पूरा समय हंसती-मुस्कुराती रहीं।
-
दिल्ली के 88 वर्षीय केएस जायसवाल कोविड-19 पॉजिटिव हो गए। फिट और हेल्दी लाइफस्टाइल के कारण इन्होंने इस खतरनाक वायरस को मात दे दी। एक्स इंडियन एयर फोर्स के एस जैसवाल ने अपनी मजबूत इम्यून सिस्टम और बेहतर लाइफ स्टाइल के बल पर कोरोना को हरा दिया। 88 साल की उम्र में भी उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं है।
-
महाराष्ट्र के पुणे में 92 साल के एक बुजुर्ग महिला ने कोरोना वायरस को हराया। इस केस में खासबात यह थी कि उन्हें 7 महीने पहले अटैक पड़ा था, जिसके बाद शरीर का आधा हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था। लेकिन उन्होंने कोरोना वायरस की चिंता नहीं की। उनके साथ ही इस अस्पताल से अन्य 88 वर्षीय मरीज भी ठीक हुए। जबकि उन्हें भी मधुमेह और उच्च रक्तचाप की शिकायत थी।