shobhit University Gangoh
 

Corona Virus Update: पश्चिमी यूपी में पांच जमाती समेत छह मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Corona Virus Update: पश्चिमी यूपी में पांच जमाती समेत छह मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

मेरठ: पश्चिमी यूपी में शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में शामली के तीन, सहारनपुर और बागपत में एक- एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह सभी जमाती है और इनमें दो बांग्लादेश और एक नेपाल का रहने वाला है। मेरठ में एक और युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। यह पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिले खुर्जा के क्राकरी कारोबारी की रिश्तेदार है।

सहारनपुर में जो कोरोना पॉजिटिव मिला है, वह आसाम का रहने वाला है और लॉकडाउन से पहले गांव दुमझेड़ा में आई 11 लोगों की जमात में शामिल था। शामली डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिन तीन जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें दो बांग्लादेशी और एक आसाम का रहने वाला है।

वहीं बागपत में मिला कोरोना पॉजिटिव नेपाल का रहने वाला जमाती है। नए केस मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। सहारनपुर में भी प्रशासन सतर्क हो गया है।

बता दें कि शुक्रवार को मेरठ मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में 84 सैंपल की जांच हुई। इनमें छह पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अलावा 78 की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं।

बृहस्पतिवार को मेरठ के कुल 31 सैंपल की जांच हुई थी, जिनमें चार पॉजिटिव केस मिले थे। मेरठ में अब तक 219 सैंपलों की जांच की गई। इनमें 194 की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि 25 केस पॉजिटिव मिले हैं।

Jamia Tibbia