देश में लगातार घट रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में आए 44 हजार नए मरीज

देश में लगातार घट रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में आए 44 हजार नए मरीज
  • देश में शुक्रवार को कोरोना के 4411 नए मरीजों की पहचान हुई। 57477 ठीक हुए और 738 की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14 हजार से अधिक की कमी आई।

नई दिल्ली : देश में कोरोना महामारी की रफ्तार लगातार धीमी हो रही है। हर रोज देशभर में कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 44 हजार नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 44,111 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 738 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।

इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश में शुक्रवार को कोरोना से 57477 मरीज ठीक हुए। इसको मिलाकर देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 2,96,5,779 हो गया है। भारत की कोरोना रिकवरी दर फिलहाल 97.06% है। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटों में 14104 की कमी आई। अब एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख से कम होकर 4,95,533 है। देश में मौत का आंकड़ा 81 दिन में सबसे कम है।

देश में कोरोना की स्थिति

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 44,111

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 57,477

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 738

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3,05,02,362

अब तक ठीक हुए: 2,96,05,779

अब तक कुल मौतें: 4,01,050

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4,95,533