शेरमउ चीनी मिल मे फुटा कोरोना बम ,दर्जनों मिले पोजिटिव, मचा हडकंप
- शेरमउ चीनी मिल मे कोरोना बम फूटा है। मिल के तीन दर्जन कर्मचारी कोरोना पोजिटिव मिले है। पोजिटिव कर्मचारियों को क्वारंटाइनकिया गया है।
नकुड [इंद्रेश त्यागी]। शेरमउ चीनी मिल के पेंतिस कर्मचारी पोजिटिव होने के बाद मिल परिसर में हडकंप मच गया। पोजिटिव कर्मचारियों को शेरमउ गांव में ही एक स्कूल में क्वारंटाइन किया गया है। कुछ ग्रामीणों ने गांव में कोरोना पोजिटिव कर्मचारियो को रखे जाने पर विरोध में व्यक्त किया है।
उधर नकुड क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक लोग कोरोना पोजिटिव मिले है। एक बैंक की शाखा के प्रबंधक की कोरोना पोजिटिव आने पर बैंक को एक दिन के लिये बंद कर दिया गया। जबकि विगत पंदरह दिनों से पिलखनी मेडिकल कालेज में इलाज करा रहे एक व्यक्ति ने दम तोड दिया। बताया जाता है कि पंदहर दिन पहले कोरोना पोजिटिव आने पर उक्त व्यक्ति को मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया था।