shobhit University Gangoh
 

भारत में कोरोना ब्लॉस्ट-एक दिन में 60 हजार से ज्यादा केस, मरीजों की संख्या 23 लाख पार

भारत में कोरोना ब्लॉस्ट-एक दिन में 60 हजार से ज्यादा केस, मरीजों की संख्या 23 लाख पार

भारत में तेजी से कोरोना वायरस फैल रहा है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 23 लाख के पार पहुंच गई है। देश में  पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 60,963 नए मामले सामने आए और 834 मौतें हुईं। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है। अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 52,956 और 54,923 नए मामले आए हैं।

नई दिल्ली  भारत में तेजी से कोरोना वायरस फैल रहा है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 23 लाख के पार पहुंच गई है। देश में  पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 60,963 नए मामले सामने आए और 834 मौतें हुईं। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है। अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 52,956 और 54,923 नए मामले आए हैं।

PunjabKesari

स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 23,29,639 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से 46,091 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1639600 लोग ठीक भी हुए हैं और स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं।

PunjabKesari

 

Jamia Tibbia