shobhit University Gangoh
 

एचटी लाईन ठीक कर रहे संविदाकर्मी की करंट लगने से मौत

एचटी लाईन ठीक कर रहे संविदाकर्मी की करंट लगने से मौत
फाईल फोटो मृतक संविदाकर्मी
  • गांव मे छाया मातम , ग्रामीणो ने मृतक के परिजनो को दस लाख रूपये मुआवजा दिलाने की मांग कर बिजलीघर पर किया हंगामा

नकुड [इंद्रेश]। ग्राम टाबर में लाईन पर काम कर रहे विभाग के संविदाकर्मी की करंट लगने से दुःखद मौत हो गयी। जिससे मृतक के परिजनों मे कोहराम मच गया । पुलिस ने बामुश्किल परिजनो को समझाबुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।

टाबर बिजलीघर पर तैनात संिवदाकर्मी गोंविद राणा उर्फ पंकज पुत्र दिनेश शनिवार को बिजलीघर से शटडाउन लेकर कुलदीप के ख्ेात पर एचटी लाईन ठीक करने गया था। परिजनो का कहना है कि गोंविंद खंबे पर चढकर लाईन ठीक कर रहा था तभी अचानक लाईन में करंट आ गया। जिससे गोविंद को जोरदार करंट लगा। करंट लगने से वंह बूरी तरह से झुलस गया। मौके पर पंहुचे ग्रामीण व परिजन उसे उपचार के लिये सीएचसी ले गये। जंहा से गंभीर अवस्था में चिकित्सको ने उसे जिलाअस्पताल रैफकर कर दिया। परंतु जिलाअस्पताल जाते हुए रास्ते मे ही उसने दम तोड दिया।

गोविंद की मौत से गांव में मामत छा गया। ग्रामीण गोविंद के शव को बिजलीघर ले गये। जंहा ग्रामीणो ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणो का आरोप था कि शटडाउन के बावजूद लाईन कैसे जोड दी गयी। उन्होने आरोप लगाया कि किसी ने जानबूझकर लाईन जोडकर गोंविद को मारा है। सूचना मिलने पर एसडीएम अजय कुमार अंबस्ट, सीओ अरविंदसिंह, बिजली विभाग के एसडीओ टाबर पंहुचे। साथ ही विधायक मुकेश कुमार भी मौके पर पहुचे। ग्रामीण पिडित परिजनो को मुआवजा देने दोषियो को सजा दिलाने की मांग कर रहे थे।

उपजिलाधिकारी अजयकुमार अंबस्ट व एसडीओ व विधायक मुकेश कुमार ने गोविंद के परिजनो को मुआवजा दिलाने का आश्वासन किया। मृतक तेईसवर्षीय गोंविद अपने परिवार मे इकलोता पूत्र था। क्षैत्रीय विधायक व अधिकारियो के समझाने के बाद ग्रामीण गोविंद का पोस्टमार्टम कराने को राजी हो गये। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के िलये भेज दिया।

Jamia Tibbia