मोटे अनाज के सेवन से व्यक्ति रहता है निरोगी व स्वस्थ: नामदेव

- सहारनपुर में रामपुर मनिहारान में मोटा अनाज प्रोत्साहन कार्यक्रम में शामिल भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी।
रामपुर मनिहारान। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती रक्षा नामदेव ने कहा कि हमारी संस्कृति में मोटे अनाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि मोटे अनाज से व्यक्ति स्वस्थ व निरोगी रहता है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती रक्षा नामदेव रामपुर मनिहारान विकास खंड कार्यालय में आयोजित मोटा अनाज प्रोत्साहन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुरक्षा एवं गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे महा जनसम्पर्क अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को मोटे अनाज के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अपने खाने में मोटे अनाज की भूमिका को अत्यधिक मात्र में बढ़ोत्तरी दें।
जिला महामंत्री उषा उपाध्याय ने कहा कि आज के फैशन के दौर में व्यक्ति शुद्ध भोजन छोड़कर विदेशी भोजन के पीछे दौड़ रहा है जिससे वह बीमारियों से ग्रसित हो रहा है। इसलिए मोटे अनाज को अपने भोजन में शामिल करें। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मोटे अनाज के अलग-अलग स्टाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष श्रीमती गीता राणा, देवबंद नगराध्यक्ष कांता त्यागी, महामंत्री रूमा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बबली कोरी, जिला मंत्री स्नेहा टंडन, सुरेश शर्मा, पूनम कौशिक, रामपुर मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा, रामपुर नगराध्यक्ष बबीता कश्यप आदि मौजूद रही।