सहारनपुर में विधायक निधि से सड़कों व नालियों का निर्माण कार्य शुरू, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन व शिलान्यास

सहारनपुर में विधायक निधि से सड़कों व नालियों का निर्माण कार्य शुरू, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन व शिलान्यास
  • सहारनपुर में सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारम्भ करते नगर विधायक व महापौर।

सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुंबर एवं महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह द्वारा विधायक निधि से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इस दौरान कई वार्डों में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई।

वार्ड 29 बेरी बाग में गीता मंदिर के पीछे प्रवीण के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण, वार्ड 19 गोपाल नगर में पुलिस चैकी से श्री सतगुरु दयाल मंदिर तक सीसी रोड व नाली निर्माण, वार्ड 19 राधा विहार गली नंबर 3 में मास्टर राजेश उर्फ अहावरण के घर से आहूजा प्रोविजनल स्टोर तक तथा वार्ड 27 शाकुंभरी बिहार में बाबूराम की दुकान से संजय बंसल के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि विधायक निधि वास्तव में जनता की निधि है, जिसका उपयोग बिना किसी भेदभाव के जनहित एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह एवं महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की दशा और दिशा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस दौरान पार्षद दीपक रहेजा, अक्षु छाबड़ा, वीर सिंह सिद्धू, मंडल अध्यक्ष मनुज तायल, गोपाल मेहंदी रत्ता, विनोद चोजड़, पंडित अरुण शर्मा, पंडित अनिल कोदंड, योग चुघ, प्रवीण छाबड़ा, पार्षद राहुल झांब, राजेश वालिया, सागर कटारिया, रोमी आहूजा, निशांत शर्मा, सुरेंद्र क्वात्रा, सिमरन गुंबर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply