कल मनाया जायेगा संविधान दिवस, ली जायेगी शपथ, आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

कल मनाया जायेगा संविधान दिवस, ली जायेगी शपथ, आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
Mr. Akhilesh Singh

सहारनपुर [24CN]। शासन के उच्च आदेशों के क्रम में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 26 नवम्बर 2022 को संविधान दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार सहित सरकारी कार्यालयों, स्वायत्तशासी निकायों, संगठनों, स्थानीय निकायों एवं शैक्षणिक संस्थानों में 26 नवम्बर को पूर्वान्ह 11ः00 बजे संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं अन्य विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।