जागरूक सहायता संस्था ने किया महिलाओं का सम्मान

जागरूक सहायता संस्था ने किया महिलाओं का सम्मान
  • सहारनपुर में महिलाओं का सम्मान करते जागरूक सहायता संस्था के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। जागरूक सहायता संस्था के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

जिला पंचायत के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में जागरूक सहायता संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, समाजसेवी महेंद्र तनेजा व शुभम गोयल ने वरिष्ठ समाजसेवी मिथलेश आर्य, डा. अनुप्रिया, डा. मनीषा पटनायक व डा. ज्योति रैना को स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्थापक गौरव सुखीजा ने कहा कि संस्था विगत कई वर्षों से समाजहित में काम कर रही महिलाओं को सम्मानित कर रही है ताकि अन्य महिलाएं भी समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर सकें।

पूर्व विधायक राजीव गुम्बर व समाजसेवी महेंद्र तनेजा ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं से भी आगे आकर इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि महिला शक्ति को प्रोत्साहित किया जा सके।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रेम सुखीजा, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चावला, महिला विंग की अध्यक्ष पूनम बाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रिया बजाज, निकिता सुखीजा, दीप्ति शर्मा, प्रिया कथूरिया, मंजरी पंत जोशी, रिया सुखीजा, मुस्कान अरोड़ा, काव्या दीपक अरोड़ा, मोंटू कालड़ा, वैभव अरोड़ा, राहुल शर्मा, ईश्वर चंद, सुरेश, मनोरमा शर्मा, गणेश छाबड़ा, ठा. राकेश सिंह, नरेश हांडा, सोबम सिंह भंडारी, ईश्वर चंद, सुरेश शर्मा, लक्की अरोड़ा, महावीर आर्य, विवेक खनिजो, एडवोकेट सुधीर शर्मा, सुनीता शर्मा, मोनू माथुर आदि मौजूद रहे।