• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू होने के कुछ दिन पहले ही ‘डिलीट’ हुआ कांग्रेस का यूट्यूब चैनल, पार्टी में मचा हड़कंप

  • August 24, 2022
‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू होने के कुछ दिन पहले ही ‘डिलीट’ हुआ कांग्रेस का यूट्यूब चैनल, पार्टी में मचा हड़कंप
  • कांग्रेस ने कहा कि हमारा YouTube चैनल इंडियन नेशनल कांग्रेस को डिलीट कर दिया गया है। हम इसे ठीक कर रहे हैं और गूगल और यूट्यूब की टीमों के लगातार संपर्क में हैं। साथ ही कहा कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि इसका क्या कारण है।

नई दिल्ली। अब से कुछ ही दिनों में कांग्रेस देशभर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने वाली है। इससे पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया है। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी ने खुद ट्वीट करके दी है। कांग्रेस सोशल मीडिया टीम ने कहा कि हमारा YouTube चैनल ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’ को डिलीट कर दिया गया है। हम इसे ठीक कर रहे हैं और गूगल और यूट्यूब की टीमों के लगातार संपर्क में हैं। साथ ही कहा कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि इसका क्या कारण है। तकनीकी गड़बड़ी या हैकिंग की वजह से ऐसा हुआ है। हमें जल्द ही यूट्यूब पर वापस लौटने की उम्मीद है।

7 सितंबर से शुरू हो रही है कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

बता दें कि कांग्रेस 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने वाली है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी और 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। इस यात्रा में कांग्रेस का झंडा नहीं दिखेगा। इसके बजाए कांग्रेस नेताओं के हाथ में तिरंगा दिखेगा।

150 दिन तक चलेगी भारत जोड़ो यात्रा

पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा की प्रमुख वजह समाज से नफरत को खत्म करना बताया है। इस यात्रा के दौरान कुल 3,500 किलोमीटर लंबा सफर तय किया जाएगा। यह यात्रा करीब 150 दिनों तक चलेगी।

सभी कांग्रेस नेताओं ने बदली ट्विटर की प्रोफाइल फोटो

इस यात्रा को लेकर कांग्रेस के नेताओं में बेहद उत्साह है। ट्विटर पर सभी कांग्रेस नेताओं ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है। कांग्रेस नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा का लोगो लगा लिया है। मंगलवार को इस यात्रा का लोगो, नारा और थीम के लॉन्च होने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘एक तेरा कदम, एक मेरा कदम मिल जाए तो जुड़ जाए अपना वतन, आओ साथ मिलकर भारत जोड़ें।’

 

 

 


Post navigation

Prev
Next
किस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल, नोट की​जिए मैच शुरू होने का वक्त

किस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल, नोट की​जिए मैच शुरू होने का वक्त

  • March 2, 2026
‘बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग’, होली से पहले चिराग पासवान ने उठाया ये मुद्दा

‘बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग’, होली से पहले चिराग पासवान ने उठाया ये मुद्दा

  • March 2, 2026
कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का घातक F-15 लड़ाकू विमान

कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का घातक F-15 लड़ाकू विमान

  • March 2, 2026
खामेनेई की मौत पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- “इससे पहले कि वह मुझे मार देता, मैंने उसे मार गिराया, उसने 2 बार कोशिश की थी”

खामेनेई की मौत पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- “इससे पहले कि वह मुझे मार देता, मैंने उसे मार गिराया, उसने 2 बार कोशिश की थी”

  • March 2, 2026
इजरायल ने अब लेबनान पर शुरू किया हमला, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले

इजरायल ने अब लेबनान पर शुरू किया हमला, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले

  • March 2, 2026
35 मुकदमे और अपराधियों की महफिल में परफॉर्मेंस, सपना चौधरी ने सुनाई आपबीती, बोलीं- टेबल में सजे थे हथियार

35 मुकदमे और अपराधियों की महफिल में परफॉर्मेंस, सपना चौधरी ने सुनाई आपबीती, बोलीं- टेबल में सजे थे हथियार

  • March 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • किस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल, नोट की​जिए मैच शुरू होने का वक्त March 2, 2026
  • भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, 50 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य: PM मोदी March 2, 2026
  • ‘बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग’, होली से पहले चिराग पासवान ने उठाया ये मुद्दा March 2, 2026
  • कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का घातक F-15 लड़ाकू विमान March 2, 2026
  • ईरान पर हमले से भारत में हिंसा भड़कने का डर, गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर आगाह किया March 2, 2026
  • खामेनेई की मौत पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- “इससे पहले कि वह मुझे मार देता, मैंने उसे मार गिराया, उसने 2 बार कोशिश की थी” March 2, 2026
  • इजरायल ने अब लेबनान पर शुरू किया हमला, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले March 2, 2026
  • ईरान ने कई देशों में बरसाईं मिसाइलें, इधर पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक March 2, 2026
  • 35 मुकदमे और अपराधियों की महफिल में परफॉर्मेंस, सपना चौधरी ने सुनाई आपबीती, बोलीं- टेबल में सजे थे हथियार March 2, 2026
  • बहराइच में चार लोगों की हत्या, जमीन विवाद में बेटे ने मां-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला March 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez