कांग्रेस की भाजपा का एकमात्र विकल्प: खुर्शीद

- सहारनपुर में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा कार्यक्रम को सम्बोधित करते राष्ट्रीय सचिव चौ. धीरज गुर्जर।
सहारनपुर [24CN]। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस ही भाजपा का एकमात्र विकल्प है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने महिला सशक्तिकरण का जो बीड़ा उठाया है, उसी से उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। पूर्व केंद्रीय सलमान खुर्शीद आज यहां चिलकाना रोड स्थित वीर अब्दुल हमीद चौक पर कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान आयोजित विशाल नुक्कड़ सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वे राजनीति में सक्रिय होकर प्रियंका गांधी के कंधे से कंधा मिलाकर नारी सशक्तिकरण की इस मुहिम को सफल बनाने का काम करें।
राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आमजन की लड़ाई लड़ती है। जबकि आम जनता के लिए इस लड़ाई बसपा व सपा कहीं दिखाई नहीं देती। उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध हो रहा था तो आंदोलन में सपा और बसपा का नदारद रहना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा का विरोध करने में बसपा और सपा जनता के साथ खड़ी दिखाई नहीं देती।
विधायक मसूद अख्तर व विधायक नरेश सैनी ने बसपा व सपा को भाजपा की बी टीम बताते हुए कहा कि यह देश व प्रदेश के नागरिकों का कोई भला नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जनता के सरोकारों से कोसों दूर निकल चुकी है तथा भाजपा की बी टीम बनकर सपा और बसपा परदे के पीछे से उसकी सहयोगी बनी हुई है।
एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी किसानों का 72 हजार करोड़ रूपए का ऋण माफ किया था तथा उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर प्रतिज्ञा पत्र में किए गए सभी वायदों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का काम किया जाएगा। नुक्कड़ सभा को राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, लखीमपुर खीरी के पूर्व सांसद जफर अली नकवी, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पूर्व विधायक गजराज सिंह, अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष अरविंद पालीवाल ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, नरेंद्र शर्मा, मुर्सलीन मद्धा, गुलशेर अलवी, नीरज कपिल, इकराम खान, आरिफ मंसूरी, जव्वाद अहमद, तरूण वालिया, अरूण वालिया, स. चंद्रजीत सिंह निक्कू, शहजाद अलवी, सचिन वर्मा आदि मौजूद रहे।