हिन्दू धर्म को अपमानित करना कांग्रेस की पुरानी आदत: बिजेंद्र गुप्ता

- काग्रेंस का पुतला फुकंते भाजपाई।
देवबंद [24CN]: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पुस्तक ’सनराइज ओवर अयोध्या’ मे हिन्दूत्व की तुलना लाखों बेगुनाहओ की हत्या करने वाले खुंखार आतंकवादी संगठन बोको हरम और आईएसआईएस से करने पर दिशा सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन द्वारा विरोध स्वरूप कांग्रेस का पुतला फुंककर रोष प्रकट किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता ने कहा कि हिन्दू को बदनाम और अपमानित करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। पहले हिन्दू आतंकवाद जैसे शब्दो का इस्तेमाल किया गया है। सोनिया गांधी और राहुल गाँधी की शह पर समय-समय पर कांग्रेस नेता हिन्दू धर्म के खिलाफ अपमानजनक बयान बाजी करते रहते है। यह सब मुस्लिम वोट बैंक के लिए जाता है। कांग्रेस अपने जन्म के समय से हिन्दू विरोधी है और चुनाव के वक्त प्रियंका राहुल का मंदिर जाना मात्र दिखावा और ढोंग है। कांग्रेस नेताओं की बयान बाजी से हिन्दू धर्मावलंबी की भावनाएँ आहत होती है। उन्होने कहा कि पुस्तक में हिन्दूत्व की खुंखार आतंकवादी सगठनो से तुलना करना कांग्रेस की हिन्दू विरोधी सोच और उसके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। उन्होंने किताब पर प्रतिबंध लगाने और सलमान खुर्शीद के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और दो समुदायों के बीच खाई पैदा करने के अपराध मे कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
श्रीकांत त्यागी ने कहा कि सत्य सनातन हिन्दू धर्म सदैव से सहिष्णु, सर्व धर्म सम्भाव रहा है और वसुधव कुटुम्भ सर्वे शंतु सर्वे निरामया अर्थात सब सुखी रहे सबका भला हो, सब निरोगी हो, प्रार्थना के साथ विश्व कल्याण की कामना करता है। हिन्दूओ ने कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया। वह सदैव शांति, क्षमा और सद्भाव का पक्षधर रहा है। कण कण में ईश्वर को विघमान मानकर सभी धर्मो का आदर और सम्मान कर शांति से अपना जीवन यापन करता है। उन्होने कहा कि हिन्दू धर्म पर कुठाराघात करने वालों को सहन नहीं किया जायेगा और विधि सम्मत उनका पुरजोर विरोध किया जायेगा।
इस अवसर पर अमित प्रजापति, अंकित पंवार, मनोज कुमार, पर्नव गोयल, बिटटू सैनी, डा0 मुकेश धीमान, सुभाष सैनी, रेणू कुमार, सोनू उपाध्याय, राजू गुसाई, पीलू, वंशू, मोंटी गुर्जर आदि उपस्थित रहे।