shobhit University Gangoh
 

ऐतिहासिक होगी कांग्रेस की चार सितम्बर की दिल्ली रैली: नरवाल

ऐतिहासिक होगी कांग्रेस की चार सितम्बर की दिल्ली रैली: नरवाल
  • सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप नरवाल।

सहारनपुर [24CN]। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में महंगाई चरम सीमा पर है जिसके खिलाफ कांग्रेस द्वारा दिल्ली में आगामी 4 सितम्बर को आयोजित होने वाली महारैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने सपा व बसपा पर मजबूत विपक्ष की भूमिका न निभाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ही जनता की समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रही है।

श्री नरवाल आज यहां सर्किट हाऊस में पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जाति व धर्म के नाम पर देश का आपसी सद्भाव बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में एक ओर जहां साम्प्रदायिक सौहार्द्र खराब हो रहा है, वहीं दूसरी ओर गलत नीतियों के चलते महंगाई चरम सीमा पर है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल व रसोईगैस के दाम बढ़ाने से महंगाई आसमान छू रही है जिससे देश का शोषित व गरीब वर्ग त्रस्त है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहा है तथा जनता की आवाज को उठाकर अपने कर्तव्य का पालन कर रही है। एक सवाल के जवाब में श्री नरवाल ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को पार्टी द्वारा पूरा मान-सम्मान दिया गया है। उनके कांग्रेस छोड़ने के बारे में नहीं बता सकते हैं।

एक अन्य सवाल के जवाब में श्री नरवाल ने कहा कि आज सहारनपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों के पार्टी पदाधिकारियों को लोकसभा व विधानसभा स्तर पर दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली में कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य दिया गया है। वार्ता के दौरान प्रदेश महासचिव व सहारनपुर मंडल प्रभारी डा. संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव सहारनपुर जिला प्रभारी गौरव भाटी, एआईसीसी मेम्बर जावेद साबरी, जिलाध्यक्ष चै. मुजफ्फर अली, प्रवीण चैधरी, स. चंद्रजीत सिंह निक्कू, अशोक सैनी आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia