shobhit University Gangoh
 

कांग्रेस की भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारम्भ 14 नवम्बर को: मुजफ्फर

कांग्रेस की भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारम्भ 14 नवम्बर को: मुजफ्फर
  • सहारनपुर में जिला व महानगर कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर [24CN]। जिला व महानगर कांग्रेस की मासिक बैठक में आगामी 14 नवम्बर से 24 नवम्बर तक जनपद में आयोजित होने वाली भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कांग्रेस जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी व प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार आगामी 14 से 24 नवम्बर तक जनपद में भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा सभी विकास खंडों व ग्राम पंचायतों को कवर करते हुए निकाली जाएगी।

इसका कार्यक्रम शीघ्र ही जारी किया जाएगा। चौ. मुजफ्फर अली ने कहा कि आगामी 15 नवम्बर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी मुरादाबाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जनपदों के सभी जिला, महानगर, नगर, ब्लाक, सैक्टर व न्याय पंचायत कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ-साथ पूर्व जिला व महानगर अध्यक्षों, सभी फ्रंटल संगठनों के जिला, महानगर व नगराध्यक्षों से मुलाकात करके उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के संदर्भ में दिशा-निर्देश देंगी।

जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने पदाधिकारियों को 15 नवम्बर को मुरादाबाद पहुंचकर श्रीमती प्रियंका गांधी के साथ होने वाली बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, आरिफ खान व पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि यात्रा की सफलता व प्रियंका गांधी के दिशा-निर्देशों से हम सब कांग्रेसजनों में ऊर्जा का संचार होगा जिससे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा।

बैठक में हरिओम मिश्रा, अरूण चौधरी, सोनू पठान, अरविंद पालीवाल, नितिन शर्मा, इमरान कुरैशी, मधु सहगल, राकेश मोगा, संजय पंवार, चौ. गालिब, सतपाल बर्मन, अक्षय चौधरी, राजा फरीद, रिजवान अहमद, अमन कुमार, विशाल भारद्वाज, नीरज कपिल, अमरदीप जैन, धर्मपाल जोशी, सचिन वर्मा, गुलशेर अलवी, सौरभ भारद्वाज, विजयपाल रावत, राहिल सैफी, इंतजार, सोनू, रवि कुमार, विक्रम चंदेल, मो. आसिफ खान, प्रवीण वाल्मीकि, सोनू वाल्मीकि, सुनील निक्कू, सुमित भारती, राहुल कुमार आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Jamia Tibbia