किसानों की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर गरजे कांग्रेसी

सहारनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के खिलाफ जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन नगर मैजिस्ट्रेट को सौंपकर किसानों की समस्याओं का अविलम्ब समाधान किए जाने की मांग की।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य व पूर्व विधायक इमरान मसूद, विधायक नरेश सैनी व विधायक मसूद अख्तर के नेतृत्व में जिला कार्यालय से एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे तथा किसानों की समस्याओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक इमरान मसूद ने भाजपा सरकारों को किसान विरोधी बताते हुए किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान कराए जाने की मांग की। विधायक मसूद अख्तर व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि पराली जलाने का आरोप लगाकर किसानों पर किए जा रहे मुकदमें अविलम्ब वापस होने चाहिए तथा किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित करने हेतु सरकार को मुआवजा देकर उनकी आर्थिक मदद करनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों को पूर्व मंत्री लियाकत अली, सुशील अमोली, जिलाध्यक्ष शशी वालिया, अशोक सैनी, संजीव कौशल, हाजी मुस्तफा, संदीप वर्मा, इमरान कुरैशी, प्रवीण चौधरी, चौ. मुजफ्फर, संजय वालिया, चंद्रशेखर मित्तल, वरूण शर्मा, डा. के. के. सैनी, शीला चक्रवर्ती, रेखा धीमान ने भी सम्बोधित किया।
प्रदर्शनकारियों में माया देवी, शिवकुमार सैनी, अशोक शारदा, मुर्सलीन मद्धा, राकेश वर्मा, राकेश मोगा, नसीब खान, गुलफाम मलिक, अमरदीप जैन, मनीष अरोड़ा, आदेश चौधरी, जादोराम गुप्ता, संजय पंवार, इंद्र कपूर, तंजीम सिद्दीकी, सतीश शर्मा, राजकुमार सैनी, नदीमुल इस्लाम, जफर अंसारी आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।