किसानों के उत्पीडऩ के खिलाफ जिला मुख्यालय पर गरजे कांग्रेसजन

- सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेसजन।
सहारनपुर [24CN]। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने हरियाणा के रास्ते दिल्ली जा रहे किसानों को रोककर उन पर किए गए हमले के विरोध में जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन नगर मैजिस्ट्रेट को सौंपकर केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए किसान विरोधी बिलों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने कहा कि केंद्र सरकार पहले तो किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से बेदखल करने के लिए किसान विरोधी कानून बनाकर किसानों को बड़े औद्योगिक घरानों का बंधुआ मजदूर बनाने की साजिश रचती है और जब किसान इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हैं तो उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन करते हुए सरकार उन्हें दिल्ली कूच करने से रोकती है।
उन्होंने सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करते हुए मांग की कि केंद्र सरकार पंजाब की कांग्रेस सरकार की तर्ज पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का कानून बनाए। विधायक नरेश सैनी, एआईसीसी मेम्बर जावेद साबरी व प्रदेश सचिव सत्य संयम भूर्यान सैनी ने कहा कि भाजपा सरकारों की नीतियों से ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार का एकमात्र लक्ष्य देश के किसानों और कारोबारियों की थाली से दाल-रोटी गायब करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते जहां देश में एक ओर व्यापार पूरी तरह ठप्प हो गया है। वहीं दूसरी ओर किसानों के विरूद्ध सरकार की नीतियां देश की अर्थव्यवस्था को गर्त में दखेलने का काम कर रही है। उन्होंने किसान विरोधी काले कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग की।
महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने वाली सरकार देश में लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। उन्होंने किसानों पर हुए हमले को कार्यरतापूर्ण कृत्य बताते हुए पूरे प्रकरण की जांच एवं दोषियों के खिलाफ सजा की मांग की। प्रदर्शनकारियों को जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, पूर्व प्रदेश महासचिव चौ. सुशील अमोली, प्रवीण चौधरी, डा. के. के. सैनी, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. सुरेंद्र मनिनवाल, गणेश दत्त शर्मा ने भी सम्बोधित किया। प्रदर्शनकारियों में जितिन सैनी, मांगेराम जरावरे, गुलफाम अंसारी, प्रीतम सैनी, हरिओम मिश्रा, धर्मपाल जोशी, अर्चित जैन, नितिन शर्मा, नसीब खान, प्राणनाथ, सतपाल बर्मन, नसीम खान, वरूण गौड़, चेतनलाल, जमाल खान, सखावत अली खान, राजा फरीद, राकेश वर्मा, आसिफ फारूखी, अब्दुल्ला, हासिम, अनस फरीदी, विक्रांत मनिनवाल, विशाल जयवाल, सुकांत कपिल, सचिन वर्मा, नीरज कपिल, विक्रम चंदेल, मो. आसिफ खान आदि सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।