shobhit University Gangoh
 

मिनी बाईपास के निर्माण कार्य को लेकर मंडलायुक्त कार्यालय पर गरजे कांग्रेसजन

मिनी बाईपास के निर्माण कार्य को लेकर मंडलायुक्त कार्यालय पर गरजे कांग्रेसजन
  • सहारनपुर में मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसजन।

सहारनपुर [24CN]। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसजनों ने अधूरे पड़े दिल्ली रोड-टपरी मिनी बाईबास को लेकर मंडलायुक्त कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अविलम्ब बाईपास निर्माण कार्य को पूरा कराए जाने की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा के नेतृत्व में मंडलायुक्त कार्यालय पर एकत्र हुए तथा लम्बे समय से लम्बित पड़े दिल्ली रोड-टपरी बाईपास के निर्माण की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने कहा कि मिनी बाईपास का लगभग 98 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा भी हो चुका है परंतु प्रशासन के उपेक्षित रवैये के चलते इसका अभी तक पूरा निर्माण कार्य संभव नहीं हो पाया है। उन्होंने मिनी बाईपास के निर्माण कार्य को अविलम्ब पूरा कराए जाने की मांग की ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके तथा महानगर में लगने वाले जाम से निजात मिल सके।

महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि एक ओर जहां निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, वहीं दूसरी ओर निर्मित की गई सड़क भी क्षतिग्रस्त होने लगी है। उन्होंने इस लापरवाही के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने तथा सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराकर इसे जनता के लिए खोले जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, डा. सुरेंद्र मनिनवाल, गणेश दत्त शर्मा, अशोक सैनी, चंद्रजीत सिंह निक्कू, मनीष त्यागी, गौरव वर्मा, रणवीर चौधरी, वीरसैन उपाध्याय, अक्षय चौधरी, सचिन कुमार, नीरज कपिल, उपमा सिंह, सौरभ भारद्वाज, नसीब खान आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।

Jamia Tibbia