प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर गरजे कांग्रेसजन

प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर गरजे कांग्रेसजन
  • सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होकर जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही धांधली के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि आज भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। गरीब जनता के लिए बनाई गई योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार के चलते जनता का हर मोर्चे पर शोषण हो रहा है और सरकार जनता के सरोकारों से बहुत दूर है। उन्होंने कहा कि शोषण से त्रस्त जनता आगामी विधानसभा चुनाव में योगी सरकार को जड़ से उखाडऩे का काम करेगी।

महानगर उपाध्यक्ष इकराम खान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अधिकारी पात्र लोगों से रिश्वत की मांग करते हैं और जो पात्र रिश्वत नहीं दे पाता उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाता है। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री आवास योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

प्रदर्शनकारियों में जब्बार अहमद, मुनव्वर सिद्दीकी, शादाब अंसारी, सचिन सचदेवा, साजिद मिर्जा, इकराम अहमद, सगीर खान, आरिफ मंसूरी, धर्मवीर जैन, अमरदीप जैन, सौरभ भारद्वाज, सलीम खान, जावेद मलिक, सलीम मलिक, रवि कुमार, शादाब, सोनू, बिलाल खान, मुन्ना, अब्दुल हमीद, मो. कामिल, वारिस, इश्तखार, इसरार अहमद, इरशाद, मो. रफी, अकरम खान आदि मौजूद रहे।