जावेद साबरी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कांग्रेसजन

- सहारनपुर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में जावेद साबरी के नेतृत्व में रवाना होते कार्यकर्ता।
सहारनपुर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार जावेद साबरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए लोनी बार्डर के लिए कूच किया।
स्थानीय चकरौता रोड स्थित अपने आवास पर लोनी बार्डर रवाना होने से पूर्व कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार जावेद साबरी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ रहे जनसैलाब से साबित हो गया है कि देश व प्रदेश की जनता जातिवादी व साम्प्रदायिक भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है तथा देश व प्रदेश में बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रयास से जिस तरह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा को हराने का काम किया है और कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। उसी तरह आगामी लोकसभा चुनाव में भी केंद्र में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
इस दौरान महासचिव यूनुस सिद्दीकी, गुलशेर अलवी, हाजी नफीस मामू, डा. एम. रिजवान मलिक, परवेज अहमद ठेकेदार, फारूक मलिक, कासिम राणा, इमरान सिद्दीकी, साजिद मिर्जा, शहजाद अलवी, उस्मान, कलीम अहमद, बिलाल अहमद, मौ. वसी खान, इस्लाम राणा, अजय कुंदन, राजेश वत्स, राजेश कुमार, अनिल जाटव, विजय भारद्वाज, अनिल राणा, प्रदीप सिंघल, सुनील कुमार, पंकज शर्मा, विनोद, रामपाल वर्मा आदि सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए लोनी बॉर्डर के लिए कूच किया।