कांग्रेसजनों ने कैंडल जलाकर पहलगाम में मारे गए सैलानियों को किए श्रद्धासुमन अर्पित

कांग्रेसजनों ने कैंडल जलाकर पहलगाम में मारे गए सैलानियों को किए श्रद्धासुमन अर्पित
  • सहारनपुर में गांधी प्रतिमा के समक्ष कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसजन।

सहारनपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज कांग्रेसजनों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर पहलगाम में आतंकियों के हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कांग्रेसजन आज जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में  गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए  जहां उन्होंने गांधीजी की प्रतिमा के पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और कैंडल जलाकर पहलगाम में आतंकवादियों के क्रूरतापूर्ण हमले में मारे गए सैलानियों को नमन किया। इसके पश्चात कांग्रेसजनों ने एक कैंडल मार्च निकाला जो गांधी पार्क से शुरू होकर रेलवे रोड होते हुए घंटाघर पहुंचा जहां कांग्रेसजनों ने शहीद ए आजम स. भगतसिंह की प्रतिमा पर भी कैंडल जलाकर पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देश की अस्मिता पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी साजिश के चलते हुआ यह हमला मानवता के प्रति सबसे बड़ा अपराध है और इसके लिए हम भारत सरकार से पाकिस्तान के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग करते हैं। मनीष त्यागी ने कहा कि कांग्रेस सहित संपूर्ण विपक्ष इस कार्यवाही की मांग करते हुए सरकार के साथ पूरी तरह एकजुट होकर खड़ा है और हम सरकार की हर कार्यवाही का समर्थन करेंगे।

कार्यक्रम को पूर्व राज्य मंत्री शायन मसूद, महानगर महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, पूर्व प्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी ने प्रवीण चैधरी ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने सरकार से आतंकियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान पूर्व मंत्री शायन मसूद, पूर्व प्रदेश सचिवगण अशोक सैनी, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, प्रवीण चैधरी, संदीप चैधरी, विवेक, कांत सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, काजी शौकत हुसैन, राहत खलील, अक्षय चैधरी, गुलशेर अल्वी, अजय त्यागी, डॉक्टर राजा फरीद, पूर्व जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, नितिन शर्मा, सोनू पठान, हरिओम मिश्रा, विनय राणा, आरिफ खान, वीरेंद्र राणा, अनुज शर्मा, धर्मपाल जोशी, आरिश सिद्दीकी, घनश्याम छगनी, मधु सहगल, शहनाज नाज, अनुज शर्मा, पवन चेयरमैन, शिवकुमार राणा, रोहित राणा, आदित्य राना, इकराम खान, मुनीश सहगल, अनिरुद्ध गुरुंग, वीर सेन उपाध्याय, रवि जाटव, सौरव भारद्वाज, बरकत अंसारी, राजीव बत्रा, अनूप ठकराल, प्रभजीत सिंह, नसीब खान, नदीम गुड्डू, जमाल अहमद, राकेश वर्मा, अंकुर योगी आदि सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


विडियों समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *