shobhit University Gangoh
 

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
  • सहारनपुर में महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाते कांग्रेसजन।

सहारनपुर [24CN]। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल के दामों में की गई वृद्धि के खिलाफ आम जनता से संवाद करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। स्थानीय कोर्ट रोड स्थित जगन्नाथ पेट्रोल पम्प पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने भी बढ़ती महंगाई व पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ हस्ताक्षर किए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बढ़ती महंगाई से आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए सडक़ों पर उतरकर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि हम जनहित में सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स व ड्यूटी शुल्क आदि कम करके जनता को राहत देने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार देश की जनता की मांगों को अनंतकाल तक अनसुनी नहीं कर सकती। यदि सरकार का यही रवैया रहा तो आने वाले चुनाव में जनता सरकार को कड़ा सबक सिखाने का काम करेगी।

महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पाताल में पहुंच गई है। लोग बेरोजगार हो गए हैं, व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है। किसान व मजदूर बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। इतना सबकुछ होने के बावजूद केंद्र सरकार कुम्भकर्णी नींद सो रही है जो लोकतंत्र में एक घमंडी सरकार द्वारा आम जनता के शोषण का जीवंत उदाहरण है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, महासचिव विजय शर्मा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा, गौरव वर्मा, मनीष त्यागी, स. चंद्रजीत सिंह निक्कू, आरिफ खान, हरिओम मिश्रा, अक्षय चौधरी, गुलफाम अंसारी, मधु सहगल, दीप्ति सिरोही, मो. रिजवान, दाऊद चौधरी, जासिम चौधरी, योगराज सैनी, अश्विनी शर्मा, मंजीत कोका, सचिन छोटू, राहुल, मोनी, मनोज, सन्नी आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia