महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन

- सहारनपुर में चूल्हे पर भोजन बनाकर महंगाई का विरोध जताते कांग्रेसजन।
सहारनपुर [24CN]। कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे महंगाई मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में गैस सिलेंडर पर माल्यार्पण कर चूल्हे पर भोजन बनाकर आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रोड स्थित मनोहरपुर में गंगोह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे अशोक सैनी के नेतृत्व में एकत्र हुए तथा गैस सिलेंडर पर माल्यार्पण करके चूल्हे पर भोजना बनाया।
प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता का जीना दुभर हो गया है। प्रतिदिन सरकार पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम बढ़ाकर गरीब व मध्यम वर्ग की कमर तोडऩे का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सरकार इन बढ़े हुए दामों को वापस नहीं लेती तब तक कांग्रेसजन सड़कों पर उतरकर विरोध करते रहेंगे तथा आम जनता की लड़ाई लडऩे का काम करेंगे। प्रदर्शनकारियों में निर्मल, मुकेश, बालेश, हेमलता, सुमन, निकिता, अक्षय सैनी, राजेंद्र कुमार, मनीष सैनी, आशीष, जितेन शर्मा, उपेंद्र, सुरेंद्र, दिवेश, आशीष, सागर, अभिषेक सैनी आदि मौजूद रहे।