shobhit University Gangoh
 

जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
  • सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपते कांग्रेसजन।

सहारनपुर [24CN] । कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने 2021 की जनगणना जाति के आधार पर कराने की मांग को लेकर प्रदेशाध्यक्ष व विधायक नरेश सैनी के नेतृत्व में एकत्र होकर जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर उत्तर प्रदेशमें 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में हुए आरक्षण घोटाले की भी जांच कराने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश वर्ष 2019 में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती हुई जिसमें ओबीसी वर्ग के आरक्षण की 5844 सीटों पर अन्य बिरादरी के अध्यापकों को भर्ती कर पिछड़ा वर्ग के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि भाजपा शासन में हुए इस घोटाले की निष्पक्ष जांच कराकर पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ न्याय करें।

जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने भाजपा सरकारों को स्वतंत्र भारत की सबसे भ्रष्ट सरकारों की संज्ञा देते हुए कहा कि इन भर्तियों में भी गरीबों का हक छीना गया है जो मानवीय व संवैधानिक दृष्टि से एक अक्षम्य अपराध है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष व नगर निगम के पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने 2021 की जनगणना जाति के आधार पर कराने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों में पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया, जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, संजय वालिया, मनीष त्यागी, मधु सहगल, अमित काम्बोज, जितिन सैनी, मनीष सहगल, आरिफ मंसूरी, इकराम खान, राजकुमार सैनी, अभिषेक सैनी, अशोक शर्मा, अक्षय सैनी, जतिन शर्मा, अजय कुमार सैनी, आशीष, दीपक सैनी, डा. मनोज शर्मा, सीताराम सैनी आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia