कांग्रेसियों ने सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
  • सहारनपुर में राहुल गांधी के जन्मदिन पर गरीबों को भोजन वितरित करते कांग्रेस पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । युवक कांग्रेस के कार्यकताओं ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 51वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया तथा रेलवे स्टेशन पर भंडारे का आयोजन कर निर्धन व बेसहारा लोगों को भोजन वितरित किया गया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की इच्छा का सम्मान करते हुए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे स्टेशन पर आयोजित भंडारे का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने कहा कि राहुल गांधी ने लगातार दूसरे वर्ष कोरोना बीमारी के चलते अपना जन्मदिन न मनाने का जो फैसला लिया है वह साधूवाद के पात्र हैं। हम उनकी भावनाओं का आदर करते हुए सादगी के साथ जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है के सिद्धांत पर चलते हुए अपने नेता राहुल गांधी का अनुसरण करते हुए हम सभी जरूरतमंदों की सेवा करते हुए कांग्रेस की संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। भंडारे के बाद युवक कांग्रेस के ंकार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी में शिविर लगाकर गरीबों को दवाई भी वितरित की। महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा व युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने निर्धन व बेसहारा लोगों को भोजन कराया तथा भोजन करने वाले सभी नागरिकों ने भी राहुल गांधी के दीर्घायु व स्वस्व्थ जीवन की कामना की।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष स. चंद्रजीत सिंह निक्कू, युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अर्चित जैन, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, महानगर अध्यक्ष मनीष अरोड़ा, सूर्यकांत कौशिक, जुबैर गाड़ा, अभिषेक शर्मा, रोहन शर्मा, मोहित सहजवा, वसीम, दीपक कुमार, रजनीश शर्मा, अंशुल, अर्श, राहुल वशिष्ठ, जौनी बिरला, राशिद मलिक आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Jamia Tibbia