अलीगढ़ में कांग्रेसियों ने फूंका चाइना का राष्ट्रीय ध्वज, सरकार को भेजी चूडिय़ां

अलीगढ़: लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीनी सैनिकों के बीच हुए झड़प में भारत के कमांडिंग अफसर समेत 20 जवान शहीद हो गए। इस हिंसक झड़प के बाद देशभर में आक्रोश है। अलीगढ़ में भी चीन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। यहां कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन के बाद चाइना का राष्ट्रीय ध्वज जलाया। इतना ही नहीं जूतों और चप्पलों से चाइना के राष्ट्रीय ध्वज को भी रौंदा।
इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की नाकामी पर निशाना साधते हुए चूडिय़ां पहनने की नसीहत दी। साथ ही शहीदों की शहादत का जल्द बदला लेने की बात कही। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुलता फूंकने के साथ साथ आक्रोशित कांग्रेस नेताओं ने चीनी सामान के वहिष्कार का नारा लगाया।
चीन ने भारत पर लगाया घुसपैठ का आरोप
इस घटना के बाद चीनी विदेश मंत्रालय का आधिकारिक बयान सामने आया। बीजिंग ने उल्टे भारत पर घुसपैठ करने का आरोप लगाया। बीजिंग का आरोप है कि भारतीय सैनिकों ने बॉर्डर क्रास करके सैनिकों पर हमला किया था। चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत ऐसी स्थिति में एक तरफा
कार्रवाई न करे।