विरोध प्रदर्शन करने जाते कांग्रेसियों ने पुलिस ने किया गिरफ्तार, रिहा

विरोध प्रदर्शन करने जाते कांग्रेसियों ने पुलिस ने किया गिरफ्तार, रिहा
  • सहारनपुर में भारत बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसजन।

सहारनपुर [24CN] । कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार किसान संगठनों ने भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व एआईसीसी मेम्बर जावेद साबरी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन ने रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस जनों व पुलिस कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। किसान संगठनों के भारत बंद को कांग्रेस का भी समर्थन था। कांग्रेस कार्यकर्ता बंद के दौरान घंटाघर पर चल रहे धरने में शामिल होने के लिए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व एआईसीसी मेम्बर जाबेद साबरी के चकरोता रोड स्थित आवास पर एकत्र हुए तथा नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में घंटाघर की ओर चल दिये जैसे ही वह श्रीराम चैक पर पहुंचे तो पुलिस व पीएसी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोका तो इस बात को लेकर कांग्रेसजनों व पुलिस कर्मियों में जमकर तीखी नोंकझोंक हुई। इसके बावजूद पुलिस व पीएसी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विजय टाकीज पर ले जाकर छोड़ दिया।

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जावेद साबरी ने कहा कि केन्द्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों ने किसानों व विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं की दमन की सारी सीमाएं लांघ दी है। किसान अपनी जायज मांगों को लेकर भीषण सर्दी में सड़कों पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं, तथा केन्द्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारें उनकी कोई सुध नहीं ले रही है। आज जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों को अपना समर्थन देकर उनकी आवाज बुलन्द करने का काम किया है तो भाजपा सरकारें दमन पर उतर आयी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव किसान व मजदूरों के हितों को प्राथमिकता देने का काम किया था। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने एक ओर जहां जय किसान जय जवान का नारा बुलन्द किया था, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल में देश में हरितक्रांति लाने का काम किया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी सूरत में किसानों के दमन व उत्पीडन को बर्दाश्त नहीं करेंगे तथ आवश्यकता पड़ने पर किसी भी तरह के संघर्ष व कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान, पार्षद पति नदीम अंसारी, धर्मवीर जैन, अमरदीप जैन, नफीस मामू, धनराज, अमरदीप, महमूद सामानी, फुरकान मलिक, फिरोज, मौ.खालिद, बलराम आदि भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।