नाली खड़ंजा को लेकर नगर निगम कार्यालय पर गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता

नाली खड़ंजा को लेकर नगर निगम कार्यालय पर गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता
  • सहारनपुर में नगर निगम कार्यालय पर नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर की नाली, खड़ंजा आदि समस्याओं के खिलाफ नगर निगम कार्यालय पर नारेबाजी कर धरना दिया तथा नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का अविलम्ब समाधान कराने की मांग की। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा के नेतृत्व में एकत्र होकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे तथा नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि नगर निगम के सैक्टर 6, 22, 56, 36, 60 में सम्मिलित मौहल्ले से होकर विश्वास नगर राजवाहे की पुलिया के पास मदरसे तक पुराना कलसिया रोड व खाताखेड़ी की सडक़ों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं जिससे आम आदमी महिलाओं व बच्चों का इस सडक़ पर चलना दुश्वार हो गया है। बरसात के कारण नालियों की कीचड़ सडक़ पर फैलाने के साथ ही काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम में स्मार्ट सिटी के नाम पर जो पैसा हो रहा है उसे उच्चाधिकारी डकारने का काम कर रहे हैं। नालियों व सडक़ों पर काम नहीं कराया जा रहा है तथा नालियों व सडक़ों के टैंडर बंद कमरे में बैठकर पास कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाताखेड़ी में वुडनसिटी की मुख्य सडक़ फैसल टाउन के सामने पूरी तरह तालाब में तब्दील हो चुकी है। जबकि इस वर्ष नगर निगम को खाताखेड़ी से करोड़ों रूपए का जल कर व गृह कर प्राप्त हुआ है परंतु क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे।

प्रदर्शनकारियों में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिलाध्यक्ष संजय वालिया, महानगर उपाध्यक्ष विशाल जायसवाल, इकराम खान, मो. आसिफ खान, विक्रम चंदेल, मुर्सली मद्धा, अमरदीप जैन, गुलशेर अलवी, आरिफ मंसूरी, खुर्शीद अहमद, सचिन वर्मा, सौरभ भारद्वाज, सुरेंद्र गुप्ता, मो. कासिफ, मुनव्वर सिद्दीकी, मो. इकराम, महफूज, इकराम मुखिया, इस्तखार अहमद, अखलाक अहमद, रियाजुल, राशिद, सलीम, सगीर खान, नसीर अहमद, खुर्शीद राणा, जीशान आदि मौजूद रहे।