जिला मुख्यालय पर गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता

जिला मुख्यालय पर गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता
  • सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर नारेबाजी करते कांग्रेसजन।

सहारनपुर। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर रसोईगैस के दाम कम करने की मांग की।

जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा के नेतृत्व में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर गैस के दाम घटाकर 450 रूपए करने की मांग की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा की केंद्र सरकार जुमलेजीवी सरहार है। उन्होंने कहा कि चुनावी मंचों से विभिन्न राज्यों की जनता से 450 व 500 रूपए प्रति सिलेंडर देने का वायदा करने वाले पीएम मोदी यह भूल जाते हैं कि वे दिल्ली से जनहित में एक फैसला लेकर पूरे देश की जनता को 450 और 500 रूपए का सिलेंडर दे सकते हैं और इसके लिए उन्हें चुनावी मंचों से झठे वायदे करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि दरअसल केंद्र सरकार जनता को राहत नहीं देना चाहती, इसीलिए पीएम मोदी चुनावी मंचों से झूठे वायदे करके लोगों को झूठे सपने दिखाते रहते हैं।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से मांग की कि चुनावी राज्यों में किए गए वादों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार शीघ्र ही प्रदेश की जनता को 450 रुपए मूल्य दर से सिलेंडर उपलब्ध कराये। जैसे कांग्रेस की सरकारों ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में दिलाये। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस संबंध में शीघ्र ही कोई निर्णय नहीं लिया, तो वे स्वयं भाजपा की इस जनविरोधी नीति का विरोध करते हुए गांधी प्रतिमा के सामने आमरण अनशन करेंगे।

इस दौरान प्रदेश सचिव अशोक सैनी, प्रदेश सचिव राहत खलील, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, पीसीसी नरेंद्र शर्मा, अक्षय चौधरी, धर्मपाल जोशी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गौरव वर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरेशी, नसीब खान, अनूप ठकराल, नीरज कपिल, अनुज शर्मा, यूनुस सिद्दीकी, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष मनीष सहगल, सोमपाल कश्यप, एससी-एसटी नगर अध्यक्ष राजन बिरला, पं. सुमन शर्मा, सतपाल बर्मन, मोहम्मद इरशाद जिया, अब्बास जैदी, मुरस्लिन मुद्दा, सुकांत कपिल, सतपाल बर्मन, मोहम्मद इसरार, बरकत अंसारी सचिन कुमार आदि सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


विडियों समाचार