shobhit University Gangoh
 

प्रियंका गांधी के पहुंचने से चंद मिनटों पहले आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, हाथापाई

प्रियंका गांधी के पहुंचने से चंद मिनटों पहले आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, हाथापाई

मेरठ में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता उस समय आपस में भिड़ गए, जब प्रियंका गांधी उपद्रव में मारे गए मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचीं थीं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई। हालांकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने उन्हें शांत करा दिया गया।

बता दें कि प्रियंका गांधी शनिवार को परतापुर स्थित साईं कॉलोनी में भूड़बराल आवास पर पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने उपद्रव में मारे गए सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने प्रियंका से कहा कि हमें परेशान किया जा रहा है। इस पर प्रियंका ने कहा कि मैं हमेशा आपके साथ हूं। उन्होंने परिवार को हर सम्भव मदद दिलाने का आश्वाशन दिया। करीब 30 मिनट तक परिवारों से मिलने के बाद भारी धक्कामुक्की के बीच प्रियंका दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

Jamia Tibbia