कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई भगवान वाल्मीकि जयंती

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई भगवान वाल्मीकि जयंती
  • सहारनपुर में भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसजन।

सहानरपुर। भगवान वाल्मीकि के जंयती पर काग्रेंसजनों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया और उनका आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया।

महानगर कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी व महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आदि कवि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए वाल्मीकि जयंती मनाई गई जिसमें महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण हमें जीवन में त्याग, प्रेम और भाईचारे का सन्देश देती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न ने परस्पर त्याग और एकता का उदाहरण प्रस्तुत किया, उसी प्रकार हमें भी समाज में आपसी प्रेम और मेलजोल बनाए रखना चाहिए।

जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा, हरिओम मिश्रा ने माता सीता के त्याग, संस्कार और समर्पण की भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि रचित रामायण में वर्णित इन मूल्यों को अपनाकर ही हम अपने परिवारों और समाज में शांति और संस्कार स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलकर हम समाज से अंधविश्वास, कुरीतियों और द्वेष भावना को दूर कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा, जिला सेवालाल अध्यक्ष इमरान कुरेशी, अमित शर्मा, हरिओम मिश्रा, करण चैहानए बरकत अंसारी, युनुस अंसारी, असगर अली, आरिफ मंसूरी, विपिनकांत शर्मा, मयंक शर्मा, रिंकू जाटव, प्रभजोत सिंह, रवि जाटव, राजन बिरला, अंश बिरला आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।