आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 44 फीसदी टिकट देगी कांग्रेस: मुजफ्फर

- सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली।
सहारनपुर [24CN]। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र के नाम से महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए डाक्यूमेंट जारी किए तथा जिले की जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को रिका।र्ड मतों से जिताने का आह्वान किया।
स्थानीय गुरूद्वारा रोड स्थित महानगर कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाध्ंाी ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं को स्वावलम्बी व सशक्त बनाने के लिए एक विजन तैयार किया है जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस के कार्यक्रमों व नीतियों का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में अपने भविष्य को बेहतर बनाने की शक्ति के साथ-साथ दृढ़ निश्चय एवं क्षमता के सहज गुणों को कांग्रेस ही पहचानती है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति, साहस, करूणा एवं आशा का प्रतीक होने के साथ-साथ ममता व त्याग की प्रतिमूर्ति है।
महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की नीति महिला स्वाभिमान, स्वावलम्बन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा एवं सेहत के क्षेत्रों में महिलाओं के लिए काम करने की है। उन्होने कहा कि वर्तमान में लोकसभा में केवल 14, राज्यसभा में केवल 11.6 महिलाएं सांसद हैं। जबकि उत्तर प्रदेश के 403 में से केवल 40 महिलाएं विधायक हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए प्रियंका गांधी ने इस बार विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का वायदा किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सबसे कम महिला कार्यबल केवल 9.4 प्रतिशत होने का जिक्र करते हुए महिलाओं को 40 प्रतिशत रोजगार देने के कांगेस के वायदे से भी अवगत कराया।
वार्ता के दौरान शीला चक्रवर्ती, चंद्रजीत सिंह निक्कू, अरविंद पालीवाल, मधु सहगल, अक्षय चौधरी, सुखविंद्रर कौर, उपमा सिंह, संजय पंवार, नीरज कपिल, आरिफ मंसूरी आदि मौजूद रहे।