कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने संदेश पदयात्रा निकाली

- कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर केंद्र सरकार से इन कानूनों को वापस लेने की मांग की है। इस दौरान पार्टी के १३६वें स्थापना दिवस पर खेत और किसान की रक्षा का संदेश दिया।
देवबंद [24CN] । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने नगर में पदयात्रा निकाली। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यंत्री शायान मसूद और नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी एवं ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी के नेतृत्व में मोहल्ला गुज्जरवाडा से आरंभ होकर नगर के विभिन्न चैराहों से होते हुए भायला चैक पर जाकर संपन्न हुई।
इस दौरान पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यंत्री शायान मसूद कहा कि कांग्रेस संघर्ष के रास्ते पर चलकर किसानों को न्याय दिलाने का काम करेगी। किसानों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगरध्यक्ष तंजीम सिंददीकी ने कहा कि किसान विरोधी भाजपा को नये कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा। अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम दिलवाया जाएगा। उस्मान नौमानी और अजय त्यागी ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा के पतन के दिन नजदीक आ गए हैं। आने वाला समय फिर से कांग्रेस का होगा। किसान विरोधी भाजपा सरकार को जनता उखाड फैंकेगी। पदयात्रा में चैधरी भूरा, नासिर सलमानी, डा. विश्वनाथ गौतम, रमेश सैनी, प्रमोद त्यागी, चैधरी कलीम, राहत खलील, नबील उस्मानी, कलीम कुरैशी, अब्दुल कादिर त्यागी, वरयाम खान, फैसल नूर, शहजाद उस्मानी, लईक अंसारी, अनवार सिद्दीकी,आदि मौजूद रहे।