कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत

- सहारनपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का स्वागत करते कार्यकर्ता।
सहारनपुर [24CN] । कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के सहारनपुर दौरे के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व एआईसीसी मेम्बर जावेद साबरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मची रही। लखनौती में कांग्रेस सृजन अभियान के तहत आयोजित रैली को सम्बोधित करने के बाद प्रदेशाध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू व प्रदेश महासचिव विदित चौधरी आज यहां एआईसीसी मेम्बर व पूर्व जिलाध्यक्ष जावेद साबरी के आवास पर पहुंचे जहां जावेद साबरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व प्रदेश महासचिव विदित चौधरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन का महत्व समझाते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों से संगठन के बारे में भी जानकारी ली तथा उचित दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर, बेहट विधायक नरेश सैनी, जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली, जिला महासचिव संगठन मनीष त्यागी, पूर्व प्रदेश महासचिव सुशील चौधरी अमोली, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. सुरेंद्र मनिनवाल, जिला उपाध्यक्ष शीला चक्रवर्ती व आरिफ खान, कांग्रेस सेवादल के जिला संगठक इमरान कुरैशी, हारिस सिद्दीकी, महमूद सामानी, नफीस अहमद मामू, फुरकान मलिक, पार्षद नदीम अंसारी, खालिक मलिक, काजी शौकत, स. हन्नी सिंह, चौ. इंदौर सिंह, अशोक सैनी, वसीउल्लाह खान, सलमान सलमानी, शकील मलिक, चौ. दाऊद, मो. नोशाद, उवैश, हाजी जुबैर अहमद, अशरफ अली, काजी जैद अय्यूब, मो. शारिक अख्तर, राहिल सैफी, शाहिद बबलू, अनस फरीदी, मो. तारिक, आसिफ फरीदी, मो. अनीस, जमाल अहमद, रेहान अहमद, बलप्रीत सिंह समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।