संविधान की रक्षा का संकल्प लेकर आगामी लोकसभा चुनाव जीतेगी कांग्रेस: साबरी

संविधान की रक्षा का संकल्प लेकर आगामी लोकसभा चुनाव जीतेगी कांग्रेस: साबरी
  • सहारनपुर में अल्पसंख्यक कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करते एआईसीसी के पूर्व सदस्य जावेद साबरी।

सहारनपुर। अल्पसंख्यक कांग्रेस की बैठक में संविधान को बचाने के लिए मजबूती के साथ अपनी आवाज बुलंद करने तथा आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाने की रणनीति पर विचार किया गया। स्थानीय चकरोता रोड़ स्थित ऑल इण्डिया कंाग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य जावेद साबरी के आवास पर आयोजित बैठक में अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वसी अहमद रिजवी ने कार्यकर्ताओं को संगठन को वार्ड व गांव स्तर पर मजबूत बनाने के निर्देश दिये।

बैठक को सम्बोधित करते हुए ऑल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य जावेद साबरी ने कहा कि केन्द्र व उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकारें संविधान व लोकतंत्र का चीर हरण करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के अंदर साम्प्रदायिक ताकतों के साथ मजबूती के साथ लडऩे का कोई कार्य कर रहा है तो वह राहुल गांधी और कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व मण्डल प्रभारी सैयद वसी अहमद रिजवी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की जन व संविधान विरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता को भाजपा की सरकार से छुटकारा दिलाया जा सके। बैठक में प्रदेश महासचिव सोनू पठान, सहारनपुर जिलाध्यक्ष डा. यासमीन राव, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष जफर अहमद, प्रदेश सचिव दानिश खान, महानगर अध्यक्ष आरिस सिद्दकी, फरमान खान, लाडी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सोनू मलिक, महानगर उपाध्यक्ष फैजान मंसूरी, महानगर सचिव जाकिर अंसारी, डा. रिजवान, तनवीर कुरैशी, मुंतजीर अल्वी, अफजल मलिक, चेतन लाल आदि मौजूद रहे।