‘कांग्रेस मैदान छोड़कर भागी, सपा ढूंढ नहीं पा रही प्रत्याशी’; संजीव शर्मा के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

‘कांग्रेस मैदान छोड़कर भागी, सपा ढूंढ नहीं पा रही प्रत्याशी’; संजीव शर्मा के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने संजीव शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। नाम की घोषणा होने के बाद सबसे पहले दूधेश्वर नाथ मंदिर में भगवान दूधेश्वर नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए संजीव शर्मा पहुंचे, इसके बाद वह नेहरू नगर स्थित महानगर कार्यालय आए, जहां गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में उपचुनाव को लेकर विपक्ष की कि चुनौती के सवाल पर संजीव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस उपचुनाव में मैदान छोड़कर भाग गई है, सपा को प्रत्याशी ही नही मिल रहा है। भाजपा यहां पर मजबूत स्थिति में है और उपचुनाव में ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करेगी।


विडियों समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *