कांग्रेस जनों ने किया शराब से होने वाली मौतों के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेस जनों ने किया शराब से होने वाली मौतों के खिलाफ प्रदर्शन

सहारनपुर [24VN] । जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में दिन प्रतिदिन जहरीली शराब से होने वाली मौतों के खिलाफ नारेबाजी कर डिजीटल धरना-प्रदर्शन किया।

जिला व महानगर कांगे्रस कमेटी के पदाधिकारी गुरूद्वारा रोड स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए तथा जहरीली शराब काण्ड में मरने वाले पीडितों को न्याय दिलाने की मांग की। जूम एप के माध्यम से धरने को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शराब माफियाओं पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है और यह सब प्रदेश सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से हो रहा है।

जिलाध्यक्ष चै.मुजफर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि सहारनपुर जनपद में हुए पहले हुए जहरीली शराब काण्ड के पीडितों को आज तक कोई न्याय नहीं मिला। प्रदेश सरकार पर आंकठ भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी भ्रष्टाचार के चलते योगी सरकार माफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो पाती जिससे माफियाओं के हौंसले बुलन्द हैं।

युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय शर्मा व चंद्रजीत सिंह निक्कू ने प्रदेश में फल फूल रहे माफियाओं के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि कांगे्रस योगी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने और पीडित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।

इस दौरान सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान, जिला प्रवक्ता गणेशदत्त शर्मा, जिला महासचिव मनीष त्यागी, राहत खलील, अमरदीप जैन, राकेश मोेगा, डा.मोहतम, डा.दाउद, गालिब चैधरी, हाशिम चैधरी, शिव कुमार सैनी, धु्रव ठाकुर, शहजाद खान, नीरज कपिल, विशाल जैवाल, सुनील निक्कू, अमन चैधरी, सुमित वाल्मीकि, रिंकू जाटव, अमित कुमार, मनजीत सिंह कोका, अश्वनी शर्मा राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।