कर्मठ व ईमानदार प्रत्याशियों को ही चुनाव मैदान में उतारेगी कांग्रेस: नरवाल

- सहारनपुर में कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करते राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल।
सहारनपुर। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव में कर्मठ व ईमानदार प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया।
स्थानीय गुरूद्वारा रोड स्थित महानगर कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सम्पूर्ण कांग्रेस संगठन लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। देश में किसान, व्यापारी, युवा, छात्र व नौकरी पेशा आदि सभी वर्गों के नागरिक भाजपा के कुशासन व जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर और विकल्प के तौर पर कांग्रेस को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने ही देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया और एक बार फिर कांग्रेस ही लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में संगठन के कर्मठ व ईमानदार छवि के प्रत्याशियों को ही चुनाव मैदान में उतारेंगे। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पूर्व जिलाध्यक्ष जावेद साबरी, पीसीसी सदस्य उमा भूषण ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियां ही उसके पतन का कारण बनेंगी और ऐतिहासिक महंगाई व बेरोजगारी देश के लोकतंत्र को कमजोर करने की भाजपा की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा। प्रदेश महासचिव विदित चौधरी, प्रदेश सचिव गौरव भाटी व प्रवीण चौधरी, जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए एकजुट होकर कार्य करें और संगठन को सफलता दिलाने का संकल्प लें।
बैठक में प्रदेश सचिव सत्यसंयम सैनी, अशोक सैनी, अमित काम्बोज, रणधीर चौहान, गौरव वर्मा, सोनू पठान, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, राहत खलील, धर्मपाल जोशी, इमरान कुरैशी, अमरदीप जैन, नसीब खान, डा. रविंद्र कौशिक, अक्षय चौधरी, इकराम खान, आरिफ मंसूरी, सोमपाल कश्यप, गुलशेर अलवी, मुर्सली मद्धा, अजय गुर्जर, पराग गुर्जर, बोबी सिंह, रणवीर सिंह, चेतनलाल, नंदकिशोर पासी, शाहिन खान, बबली लाम्बा, रोमा सिंह, ममता, बबीता आदि मौजूद रही।
