shobhit University Gangoh
 

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सरेंडर! कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- यह बेशर्म लोग हैं…

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सरेंडर! कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- यह बेशर्म लोग हैं…

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच को नहीं खेलेगी. इसे लेकर अब भारत के नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं. इस मामले पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इंडिया की क्रिकेट टीम पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं, उन्होंने कहा कि यह बेशर्म लोग हैं यह बेइज्जती कर रहे हैं देश की, हमने तो पुलवामा अटैक के समय भी कहा था, उनके साथ नहीं खेलना है फिर भी इन्होंने जाकर पाकिस्तान के साथ मैच खेला.

वहीं उन्होंने आईसीसी के एक्शन पर कहा कि मुझे ICC से कोई मतलब नहीं है मुझे देश से मतलब है, देश का सम्मान है तो मान है, देश का अपमान है तो कुछ नहीं. इससे पहले इमरान मसूद ने कहा कि हिंदुस्तान को ही खेलने की उनके साथ जरूरत क्यों है. अब ये तो BCCI को सोचना चाहिए ना कि देश के सम्मान के साथ समझौता ना करें बांग्लादेश का खिलाड़ी ले लिया तो हंगामा था अब ये पाकिस्तान के साथ क्या है?

पाकिस्तानी धूर्त लोग हैं- इमरान मसूद

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पाकिस्तानियों के साथ क्यों मैच खेलना चाहते हो भाई? हमें तो नहीं खेलना चाहिए, हमने तो पहले दिन मना करा था तब भी कहा था, अब भी कह रहे हैं. पाकिस्तानी धूर्त लोग हैं, इनके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहिए. जब उनसे पूछा कि क्या करना चाहिए अब इंडिया को आपके हिसाब से तो उन्होंने कहा कि पहले मना करना चाहिए था, हमें पहले ही कह देना चाहिए क्लियर एकदम.

दीपक ने भाईचारे की बात की- इमरान मसूद

इसके साथ ही उत्तराखंड के कोटद्वार मामले पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि दीपक ने भाईचारे की बात की है, देश की बात की है. हिंदुस्तानी संस्कृत को बढ़ावा देने की बात की है, उसे सम्मान मिलना चाहिए.

Jamia Tibbia

Leave a Reply