
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना

- सहारनपुर में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते कांग्रेस सांसद इमरान मसूद।
सहारनपुर। कांग्रेेस संासद इमरान मसूद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट चोरी प्रकरण ने केन्द्र सरकार का चेहरा बेनकाब कर दिया। उन्होंने कहा कि 24 अगस्त को इसी मुद्दे को लेकर काग्रेेस बडा प्रदर्शन करेगी, जिसमें सभी की सहभागिता से प्रदर्शन को सफल बनाया जायेगा।
सांसद इमरान ममूद आज अम्बाला रोड अपने आवास पर स्थित कैम्प कार्यालय में जनता की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने वोट चोरी को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने आवास पर जनपदवासियों की समस्याएँ सुनीं और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया।
इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस जिला पंचायत चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी और 24 अगस्त को वोट चोरी के खिलाफ बड़ा विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वोट चोरी का नारा पूरे देश में हिट हो चुका है। बिहार से जो चिंगारी जली थी, अब वह पूरे देश में आग बन चुकी है। सांसद ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने 64 लाख वोट काट दिए हैं। कई मृत लोगों के नाम पर वोट बना दिए गए हैं, जबकि जिन लोगों ने 2024 में मतदान किया था, उनके वोट ही हटा दिए गए।
मसूद बोले कि यदि एक प्रदेश में इतनी भारी संख्या में वोट काट दिए जाएंगे तो लोकतंत्र बचा कहां रहेगा? अपने वोट और दस्तावेज खुद संभालकर रखिए, नेताओं के भरोसे मत रहिए। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे।
