भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस नेता संतोख सिंह चौधरी का निधन

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस नेता संतोख सिंह चौधरी का निधन

लुधियाना: पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का आज दिल का दौरा से निधन हो गया. वे शनिवार की सुबह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जहां उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद आनन-फानन में एंबुलेंस से उन्हें फगवाड़ा के विर्क हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ संतोख सिंह चौधरी चल रहे थे, तभी उनकी धड़कनें की गति तेज हो गई. इस पर राहुल गांधी ने तत्काल भारत जोड़ो यात्रा को रोका और उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे.