कांग्रेस को सता रहा हार्स ट्रेडिंग का डर, दिल्‍ली में जुटे हरियाणा के विधायक; कुलदीप बिश्‍नोई नदारद

कांग्रेस को सता रहा हार्स ट्रेडिंग का डर, दिल्‍ली में जुटे हरियाणा के विधायक; कुलदीप बिश्‍नोई नदारद
  • हरियाणा के अपने विधायकों को राज्‍यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग से बचाने के लिए कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ के रायपुर ले जा रही है। उनको चार्टर प्‍लेन में दिल्‍ली से रायपुर ले जाया जाएगा। इसके लिए विधायक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर जमा हुए ।

नई दिल्‍ली। Rajya Sabha Election: राज्‍यसभा चुनाव में हरियाणा में अपने विधायकों बचाने के लिए कांग्रेस उन्‍हें भ्रमण पर छत्‍तीसगढ़ ले जा रही है। पार्टी हरियाणा के अपने सभी 31 विधायकों को रायपुर ले जा रही है। सभी विधायकों को चार्टेड प्‍लेन से रायपुर ले जाया जाएगा। विधायक इसके लिए पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र  सिंह हुड्डा के दिल्‍ली स्थिति आवास पर जुटे हैंं। कुलदीप बिश्‍नोई नहीं पहुंचे हैं।

हरियाणा के कांग्रेस विधायक भ्रमण पर निकलने के लिए हुड्डा के दिल्ली आवास पर सुबह से जुटने शुरू हुए।  कांग्रेस के विधायक हुड्डा निवास से वाल्वो बस में एयरपोर्ट रवाना होंगे। इसके बाद वे चार्टर प्लेन से रायपुर जाएंगे।  बताया जाता है कि रेवाड़ी के विधायक राव चिरंजीव राव अपने जन्मदिन के कारण हिमाचल प्रदेश छुट्टियों पर गए हुए हैं , इसलिए वह  भ्रमण पर नहीं जाएंगे।

बताया जाता है कि पूर्व मंत्री विनोद शर्मा अपने बेटे कार्तिकेय शर्मा के समर्थन के लिए कांग्रेस विधायकों से संपर्क साध रहे हैं। रायपुर रवाना होने से पहले केसी वेणुगोपाल हुड्डा आवास पर विधायकों की बैठक लेंगे। हरियाणा से राज्य सभा के लिए उम्मीदवार कांग्रेस के महासचिव अजय माकन भी हुड्डा आवास पहुंचे हैं।

 दीपेंद्र बोले- कोई विधायक नाराज नहीं, विवेक बंसल ने कहा- सभी विधायक जाएंगे छत्‍तीसगढ़ 

कांग्रेेसके राज्‍यसभा सदस्‍य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कोई विधायक नाराज नहीं हैं। सभी विधायक वहां (छत्तीसगढ़) पहुंचेंगे। मैं बीजेपी को कहना चाहता हूं कि हरियाणा में बीजेपी अपने विधायकों को संभाल कर रखे। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि सभी विधायक पहुंचेंगे। हम सभी जहां जाएंगे वह आपको पता चल जाएगा। सभी एकजुट हैं। हम लोग ‘चिंतन और प्रशिक्षण शिविर’ के लिए जा रहे हैं।

हुड्डा के आवास पर पहुंंचे विधायक – 

1.बलवीर सिंह सिंह

2.शकुंतला खटक

3. जय वीर वाल्मीकि

4. नीरज शर्मा

5. जगवीर मलिक पंहुचे

6.सुभाष गंगोली

7.मोहम्मद इलियास

8. इंदु राज

9. बीएल सैनी

10.मेवा सिंह

11.धर्मसिंह छोक्कर

12.रघुवीर कादयान

13. गीता भुक्कल

14. सुरेंद्र पवार

15.आफताब अहमद

16.बीबी बत्रा

17. मामन खान

18.कुलदीप वत्स।

19. राजेन्द्र जून

20. शीशपाल सिंह केहरवाला

21. रेणु बाला

22. शेली चौधरी।

23. राव दान सिंह

24. प्रदीप चौधरी

25. शमशेर सिंह गोगी

26. भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

27. अमित सिहाग

28. वरुण चौधरी।

ये विधायक हुड्डा आवास नहीं पहुंचे- 

1. कुलदीप बिश्‍नोई

2. किरण चौधरी

3. चिरंजीव राव