• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

राहुल गांधी की जिद के आगे दुविधा में कांग्रेस, अन्य नामों पर हो रहा विचार

  • August 13, 2022
राहुल गांधी की जिद के आगे दुविधा में कांग्रेस, अन्य नामों पर हो रहा विचार
  • कांग्रेस कार्यकारिणी कमेटी (CWC) ने पार्टी के आतंरिक चुनावों को हरी झंडी दे दी है। कांग्रेसी नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद संभालें लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े हैं। ऐसे में पार्टी दूसरे नाम पर विचार कर रही है।

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी कांग्रेस (Congress) का अध्यक्षीय चुनाव (Presidential Election) इसी महीने शुरू होने वाले हैं, लेकिन अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है, जिन्होंने 2019 में अपना पद छोड़कर फिर से कार्यभार संभाल लिया था। हालांकि यह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी अन्य नामों पर विचार कर रही है।

हालांकि सूत्रों का कहना है कि पार्टी के पूर्वाध्यक्ष राहुल गांधी ने राजकीय इकाइयों के साथ सिलसिलेवार बैठक की है। उन्होंने सामान्य चुनाव से पहले देश के हर जिले में दौरा करने की योजना बनाई है, जिसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

राहुल को मनाने में जुटे करीबी नेता

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, कांग्रेस के अध्यक्ष की कुर्सी के लिए राहुल गांधी के अलावा एक और नाम राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि गहलोत राज्य नहीं छोड़ना चाहते, जबकि कांग्रेस की कमान गांधी परिवार को छोड़कर किसी अन्य को दिए जाने की राहुल गांधी की जिद के आगे पार्टी दुविधा में पड़ी है।

jagran

वहीं राहुल के नजदीकी नेता उन्हें दोबारा पदासीन होने के लिए मनाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों ने पहले ही राहुल से अपील की हुई है कि वह पार्टी के अध्यक्ष बने, लेकिन उनकी अपील को राहुल सिरे से नकार चुके हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी (Ambika Soni) ने कहा, ‘पार्टी के सभी सदस्य इस पर एकमत हैं कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद संभालें।’

आतंरिक चुनावों को मिल चुकी है हरी झंडी

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस कार्यकारिणी कमेटी (CWC) ने पार्टी के आतंरिक चुनावों को हरी झंडी दे दी है। सीडब्ल्यूसी ने संगठनात्मक चुनावों को मंजूरी दे दी है और कार्यक्रम तय किया गया है।

पीसीसी महासभा द्वारा पीसीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और पीसीसी कार्यकारी और एआईसीसी सदस्यों का चुनाव 20 अगस्त तक होने वाला है। एआईसीसी अध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त और 20 सितंबर के बीच होना है। प्रारंभिक सत्र (तिथि की घोषणा बाद में) के दौरान एआईसीसी सदस्यों द्वारा सीडब्ल्यूसी सदस्यों और अन्य निकायों का चुनाव सितंबर-अक्टूबर में होगा।

 

 

 


Post navigation

Prev
Next
नीतीश कुमार को लेकर बड़ा अपडेट, आज दिल्ली रवाना होंगे बिहार के CM, क्या 14 अप्रैल को देंगे इस्तीफा?

नीतीश कुमार को लेकर बड़ा अपडेट, आज दिल्ली रवाना होंगे बिहार के CM, क्या 14 अप्रैल को देंगे इस्तीफा?

  • April 9, 2026
शिक्षामित्रों से अखिलेश यादव की अपील से गरमाई सियासत, कहा- ‘हर विधानसभा में 22 हजार वोट…’

शिक्षामित्रों से अखिलेश यादव की अपील से गरमाई सियासत, कहा- ‘हर विधानसभा में 22 हजार वोट…’

  • April 9, 2026
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, कॉल पर कहा- ‘अतीक अहमद जैसा हाल कर देंगे’

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, कॉल पर कहा- ‘अतीक अहमद जैसा हाल कर देंगे’

  • April 9, 2026
“NATO हमारे काम नहीं आया जब हमें उनकी जरूरत थी…अगर फिर जरूरत पड़ी तब भी वे नहीं होंगे”,ग्रीनलैंड याद रखो; ट्रंप ने दी धमकी

“NATO हमारे काम नहीं आया जब हमें उनकी जरूरत थी…अगर फिर जरूरत पड़ी तब भी वे नहीं होंगे”,ग्रीनलैंड याद रखो; ट्रंप ने दी धमकी

  • April 9, 2026
दूध उत्पादन में यूपी की ‘बादशाहत’, देश के कुल उत्पादन में 16% हिस्सेदारी के साथ बना नंबर-1 राज्य

दूध उत्पादन में यूपी की ‘बादशाहत’, देश के कुल उत्पादन में 16% हिस्सेदारी के साथ बना नंबर-1 राज्य

  • April 8, 2026
असम पुलिस की रेड के बाद सामने आया पवन खेड़ा का पहला बयान

असम पुलिस की रेड के बाद सामने आया पवन खेड़ा का पहला बयान

  • April 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पवन खेड़ा ने तेलंगाना HC में अग्रिम जमानत अर्जी दी, बोले- राहुल गांधी का सिपाही हूं, डरूंगा नहीं April 9, 2026
  • नीतीश कुमार को लेकर बड़ा अपडेट, आज दिल्ली रवाना होंगे बिहार के CM, क्या 14 अप्रैल को देंगे इस्तीफा? April 9, 2026
  • पीएम मोदी ने असम, केरल और पुडुचेरी के मतदाताओं से की रिकॉर्ड मतदान की अपील April 9, 2026
  • शिक्षामित्रों से अखिलेश यादव की अपील से गरमाई सियासत, कहा- ‘हर विधानसभा में 22 हजार वोट…’ April 9, 2026
  • अभिषेक-हेड को जाल में फंसाने वाली वो गेंद, जिसे 4 दिन से सीख रहे थे मोहम्मद शमी; कोच ने किया खुलासा April 9, 2026
  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, कॉल पर कहा- ‘अतीक अहमद जैसा हाल कर देंगे’ April 9, 2026
  • “NATO हमारे काम नहीं आया जब हमें उनकी जरूरत थी…अगर फिर जरूरत पड़ी तब भी वे नहीं होंगे”,ग्रीनलैंड याद रखो; ट्रंप ने दी धमकी April 9, 2026
  • अपनी सेवा-व्यवहार और कार्य से निगम की अच्छी छवि बनाएं: नगरायुक्त April 8, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा शातिर गौकश, दूसरा फरार April 8, 2026
  • शिक्षक ब्रह्मपाल सिंह उपाध्याय ने किया जनपद का नाम रोशन April 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez