कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची ऐतिहासिक जाखू मन्दिर, हनुमान जी का लिया आशीर्वाद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची ऐतिहासिक जाखू मन्दिर, हनुमान जी का लिया आशीर्वाद

शिमला : कर्नाटक विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के बीच प्रियंका गांधी शिमला में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंची हैं। प्रियंका गांधी ने प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

बता दें कनार्टक विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों से पहले कांग्रेस समर्थकों ने पार्टी की जीत के लिए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हवन भी किया।