कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का पुनर्गठन

सहारनपुर [24CN] । कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने जिला कार्यकारिणी में फेरबदल करते हुए कुछ कर्मठ पदाधिकारियों को पदोन्नत करते हुए नए चेहरों को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया है ताकि मिशन 2022 को कामयाब बनाया जा सके। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा व प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की संस्तुति के बाद आज जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने कुछ पदाधिकारियों को पदोन्नति करने के साथ ही कुछ नए चेहरों को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया है।

उन्होंने कहा कि जिला महासचिव मनीष त्यागी को पदोन्नत कर जिला उपाध्यक्ष/प्रभारी जिला संगठन व जिला सचिव प्रीतम सैनी व राकेश मोगा को पदोन्नति देते हुए जिला महासचिव बनाया है। जबकि नगर निगम के पार्षद स. चंद्रजीत सिंह निक्कू एडवोकेट को जिला उपाध्यक्ष, राहत खलील व अनीकुर्रहमान उर्फ सोनू पठान को जिला महासचिव हाकम अली, राजवीर सिंह, अमित काम्बोज, संदीप सहगल, पंकज राणा, बिलाल राव, मोहम्मद सोएब, दाऊद हसन, नफीस अहमद, आदेश शर्मा, मो. इनाम, मेहरबान अली, देवेंद्र चौधरी, आशु सैनी, निगम चौधरी, मो. रिजवान, हरविंद्र सिंह, श्रीमती मधु सहगल, पवन कुमार मौर्य व अक्षय कुमार को जिला सचिव नियुक्त किया है। जबकि निष्क्रियता के चलते कुछ पदाधिकारियों को पदमुक्त भी किया है।

जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली ने कहा कि संगठन में जिसे जो जिम्मेदारी दी जाती है उसे उसका निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन में जो बदलाव किया गया है उसके बेहतर परिणाम शीघ्र ही मिलेंगे तथा संगठन पहले से अधिक मजबूती के साथ काम करते हुए जनता के बीच पहुंचकर जनमुद्दों को उठाएगा तथा बेहतर परिणाम देगा।