shobhit University Gangoh
 

कश्मीर में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर बढ़ते हमलों के बीच कांग्रेस ने सुरक्षा समीक्षा की मांग की

कश्मीर में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर बढ़ते हमलों के बीच कांग्रेस ने सुरक्षा समीक्षा की मांग की

जम्मू : कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने घाटी में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे आतंकी हमलों की निंदा करते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की।  कांग्रेस ने नये उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से हालात पर व्यापक रूप से नजर डालने और सुरक्षा के मामले में बदले की भावना को बदलने का आग्रह किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में हाल ही में आतंकियों द्वारा भाजपा नेता अब्दुल हमीद नजर की हत्या की घटना की ओर इशारा करते हुए केंद्र सरकार तथा केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन पर घाटी में राजनीति से जुड़े लोगों की सुरक्षा में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

शर्मा ने कहा, राजनीतिक लोगों पर लगातार हमले अत्यंत निंदनीय हैं और आतंकियों की सोच को नाकाम करने के लिए उन्हें रोकना जरूरी है। नये उप राज्यपाल को राजनीतिक लोगों की सुरक्षा की तत्काल समीक्षा करनी चाहिए।

Jamia Tibbia